उदयपुर। दीपावली के पंचपर्व में धनतेरस का विशेष महत्व है।
इस शुभ अवसर पर सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है।
इसी कड़ी में उदयपुर के प्रतिष्ठित अलंकार ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक आभूषणों की शानदार रेंज और विशेष ऑफर पेश किए जा रहे हैं।निदेशक मोहन माखिजा ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार सोने, हीरे और पोल्की के खूबसूरत आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।
पारंपरिक डिजाइनों से लेकर आधुनिक आभूषणों तक यहां आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं।
त्योहार के इस खास मौके पर अलंकार ज्वेलर्स द्वारा ग्राहकों को विशेष लाभ देने की पहल की गई है।संस्थान की ओर से सोने के आभूषणों पर 6 से 11 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज तथा हीरे और पोल्की के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
इन विशेष ऑफर्स के चलते ग्राहकों को पसंदीदा आभूषण खरीदने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।अलंकार ज्वेलर्स का उद्देश्य धनतेरस के शुभ अवसर को ग्राहकों के लिए यादगार बनाना और उन्हें गुणवत्ता, विश्वास एवं आकर्षक डिजाइनों का बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण माहौल में अलंकार ज्वेलर्स पर खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।