मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीआई मुकेश मीणा की त्वरित कार्रवाई, कोचिंग छात्र पर हमला करने वाले चार नाबालिग निरूद्ध

के. डी. अब्बासी

के. डी.

मुख्य बिंदु
  • कोटा में कोचिंग छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी चार नाबालिग बालकों को निरूद्ध कर लिया है।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश पूरी की।
  • पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध गतिविधियों एवं प्रकरणों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा एवं वृताधिकारी प्रथम मनीष शर्मा के निर्देशन तथा जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
  • कोचिंग से लौटते समय रोका, चाकू से किया हमला पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे महावीर नगर प्रथम में रहने वाला 17 वर्षीय अमन चौधरी कोचिंग से घर लौट रहा था।
  • मकान के पीछे चार लड़कों ने उसे रोककर कहासुनी की।
WAf𝕏TGin🖨

कोटा। कोटा में कोचिंग छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी चार नाबालिग बालकों को निरूद्ध कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश पूरी की।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध गतिविधियों एवं प्रकरणों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा एवं वृताधिकारी प्रथम मनीष शर्मा के निर्देशन तथा जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

कोचिंग से लौटते समय रोका, चाकू से किया हमला पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे महावीर नगर प्रथम में रहने वाला 17 वर्षीय अमन चौधरी कोचिंग से घर लौट रहा था। मकान के पीछे चार लड़कों ने उसे रोककर कहासुनी की। इसी दौरान अमन अपने छोटे भाई विवेक को कमरे पर बुलाने गया। विवेक भी उसके साथ पहुंचा, जहां आरोपियों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया तथा विवेक के साथ भी मारपीट की।

हमले में अमन की पीठ पर गहरी चोटें आईं, जबकि विवेक के कंधे, छाती और हाथ में चोटें लगीं। वारदात के बाद आरोपी अन्य हथियार दिखाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

सीसीटीवी कैमरों से खुला सुराग घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने लगातार संदिग्धों की तलाश, आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पुलिस की कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना में फरार चल रहे सभी चार नाबालिगों को निरूद्ध कर लिया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामसहाय, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र, सुभाष एवं अशोक कुमार शामिल रहे।