उदयपुर। मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में शनिवार की संध्या विभिन्न कार्यक्रमों से सजी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मंजू सनाढ्य द्वारा प्रस्तुत ईश-वंदना से हुआ।
मंच संचालन सूरजमल पोरवाल एवं के के त्रिपाठी ने किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मुस्कान क्लब में प्रतिदिन प्रातः दस से शाम 5 बजे तक के दौरान नियमित रूप से कैरम एवं ताश (5, 5 टेबल की व्यवस्था) खेलने वाले मुस्कान क्लब के सदस्यों के स्वागत के लिए के.के. त्रिपाठी को आमंत्रित किया। श्री त्रिपाठी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे अपना परिचय देने का आग्रह किया। परिचय के पश्चात् कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 72 नियमित सदस्यों का सम्मान किया गया।
इसके बाद “अपनों से बातचीत” कार्यक्रम के अंतर्गत श्री धर्मनारायण जी नागदा ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अक्टूबर माह में जन्मे 21 सदस्यों का परंपरागत सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
श्रीमती मंजू सनाढ्य, अशोक कुमार जोशी, विमल शर्मा, श्रीमती उषा इंटोदिया, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती हेमा जोशी, प्रदीप चौहान, अजीत सिंह खींची, महेन्द्र सिंह खींची तथा सागर मल जी सर्राफ सहित चयनित सदस्यों ने गीत, कविता, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
प्रस्तुतियों को उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ सराहा।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आर.सी. जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात् अल्पाहार के साथ सदस्यों ने आत्मीय मिलन का आनंद लिया।
कार्यक्रम ने मुस्कान क्लब की सक्रियता, आपसी सौहार्द, स्वस्थ मनोरंजन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की परंपरा को और मजबूत किया
