मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गिट्स में फ्रेशर्स पार्टी ‘सोलास्टा-2026’ का भव्य आयोजन

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स ) एवं गीतांजलि कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स ( जी सी एस सी ) के संयुक्त तत्वाधान में डबोक, उदयपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके महाविद्यालयीन जीवन की न

WAf𝕏TGin✉🖨
गिट्स में फ्रेशर्स पार्टी ‘सोलास्टा-2026’ का भव्य आयोजन

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स ) एवं गीतांजलि कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स ( जी सी एस सी ) के संयुक्त तत्वाधान में डबोक, उदयपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके महाविद्यालयीन जीवन की नई शुरुआत को यादगार बनाने के उद्देश्य से 4 नवंबर 2026 को भव्य फ्रेशर्स पार्टी ‘सोलेस्टा -2026’ का आयोजन किया गया।

फ्रेशर पार्टी का आयोजन डिप्लोमा, बी.टेक, बी सी ए , बी बी ए, एम् सी ए एवं एम् बी ए के नव प्रेषित विद्यार्थियों के लिए किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचय करवाना तथा उन्हें एक सकारात्मक, सहयोगात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल प्रदान करना था।

समारोह में संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक और विशेष कर फैशन शो ने फ़िज़ा को यादगार बना दिया।

सोलेस्टा -2026’ केवल एक फ्रेशर्स पार्टी नहीं, बल्कि नए सपनों, नई मित्रताओं, आत्मविश्वास और अनगिनत संभावनाओं की शुरुआत का प्रतीक बनी।

इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रुति स्कूल ऑफ़ म्यूजिक की फाउंडर एंड डायरेक्टर मिस शिखा बहल एवं लॉरिएट हाई स्कूल की फाउंडर एंड डायरेक्टर मिस सुरभि खत्री ने भाग लेकर विद्यार्थियों की परफॉरमेंस का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विशाल जैन के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले गिट्स के एमबीए के गौरव बेनीवाल को मि. फ्रेसर एवं रिद्धि बाबेल को मिस फ्रेशर चुना गया। जी सी एस सी बीबीए के कुशाग्र पंडित को मि. फ्रेशर एव बी सी ए की उज़्मा खान को मिस फ्रेशर का ख़िताब मिला ।

गिट्स के बी. टेक कंप्यूटर साइंस के विनीत शर्मा को मि. फ्रेशर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की माही पंडियार को मिस फ्रेशर , डिप्लोमा में राहुल औद को मि. फ्रेशर एव वैश्णव सिनेगर को मिस फ्रेशर का ख़िताब मिला।

संस्थान के वित्त नियंत्रक बी. एल. जांगिड़ ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शैक्षणिक ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण समय होता है।

सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने, रचनात्मकता को निखारने तथा टीम भावना विकसित करने मत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ अंजलि धाबाई एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि मिश्रा द्वारा किया गया।