नई दिल्ली। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ श्री सतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आने वाले कोहरे के मौसम के लिए जोनल रेलवे और डिवीजनों की तैयारियों की समीक्षा की।
इस बैठक में बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक और अन्य फील्ड अधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान, कोहरे के समय ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों और तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई।
ट्रैक पेट्रोलिंग के तहत कोहरे के मौसम में नियमित और प्रभावी ट्रैक पेट्रोलिंग सुनिश्चित करना, जिसमें पेट्रोलमैन सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस हों।
फॉग सेफ्टी डिवाइस (कोहरे से बचाव के उपकरण) लगाना के अनुसार कम दृश्यता की स्थिति में लोको पायलटों को ट्रेन सुरक्षित रूप से चलाने में मदद करने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस की उपलब्धता और उन्हें लगाने की व्यवस्था करना।
सिग्नल और लेवल क्रॉसिंग पर दृश्यता बढ़ाना, सिग्नल पर चूने के निशान और सिग्मा बोर्ड, लेवल क्रॉसिंग गेट पर चमकदार पट्टियां और ट्रेनों के आखिरी डिब्बों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले टेल लैंप तथा ‘‘एक्स’’ के निशान लगाकर दृश्यता सुनिश्चित करना।
साइनबोर्ड की दृश्यता के तहत यह सुनिश्चित करना कि सभी साइटिंग बोर्ड और इंडिकेशन बोर्ड स्पष्ट रूप से दिखाई दें और उनका उचित रखरखाव किया जाए।
प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता योजना में रेलवे कर्मचारियों को कोहरे से जुड़ी सुरक्षा सावधानियों, उपकरणों के खराब होने की स्थिति में काम करने के निर्देशों, और संशोधित स्वचालित सिग्नलिंग प्रक्रियाओं के बारे में पर्याप्त प्रशिक्षण देना।
स्टाफ की सतर्कता के तहत ट्रेन संचालन और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में लगे सभी रेलवे कर्मचारियों के बीच सतर्कता और सावधानी को और मजबूत करना।
आग और धुएं का पता लगाने वाले सिस्टम योजना के तहत आग और धुएं का पता लगाने वाले सिस्टम (फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम) के कामकाज पर कड़ी निगरानी रखना, जिसमें पैंट्री कारों में लगे सिस्टम भी शामिल हैं।
रात के समय निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से रात के समय निरीक्षण (जिसमें फुटप्लेट निरीक्षण भी शामिल है) सुनिश्चित करना, ताकि परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जा सके और रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के बारे में सलाह दी जा सके।
‘‘स्क्रैच रेक’’ (अतिरिक्त रेक) की उपलब्धता की योजना के तहत परिचालन में लचीलापन लाने और कोहरे के कारण होने वाली रुकावटों के दौरान ट्रेनों की देरी को प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त संख्या में ‘‘स्क्रैच रेक’’ की उपलब्धता सुनिश्चित करना।जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन उपायों के कार्यान्वयन की नियमित निगरानी करें और सभी स्तरों पर इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।भारतीय रेलवे कोहरे के मौसम में परिचालन सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रेनों का सुरक्षित, विश्वसनीय व कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है।
इसमें कर्मचारियों की तैयारियों, दृश्यता बढ़ाने और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
