विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इन्टरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22वें मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत 3 नवम्बर 2026, मंगलवार को “नाक, कान एवं गला के सामान्य रोग और चिकित्सा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वार्ताकार ENT विशेषज्ञ, डॉ अलंकृता बंसल थी।
उन्होंने अपनी विशेषज्ञ वार्ता में कान, नाक, गला, थायरॉयड, टोन्सिल्स आदि के विभिन्न रोगों के कारण, निदान एवं चिकित्सा पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा साथ ही विभिन्न कारणों से उत्पन्न एलर्जी के निवारण के सरल उपाय भी बताए।
वार्ताकार ने श्रोताओं के विभिन्न प्रश्नों का अत्यंत बोधगम्य उत्तर देकर शंकाओं का समाधान भी किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी ने की तथा डॉ डी एस कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी आर के चतुर ने स्वागत उद्बोधन दिया।
वक्ता का परिचय डॉ. के पी तलेसरा ने दिया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा ने भी विचार व्यक्त किए।
आभार अभिव्यक्ति विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ के एल तोतावत द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. एम. पी. जैन ने किया।
कार्यक्रम में डॉ बी एल चावत, रेणु भण्डारी, इंजी. अविनाश भटनागर, मधु मित्तल, प्रकाश तातेड़, इंजी अशोक जैन, इंजी आर के खोखावत, इंजी एम के मेहता, इंजी डी के वर्डिया, प्रो. किशोर घेरा, स्वराज जैन, महेन्द्र खमेसरा तथा महावीर इंटरनेशनल के महासचिव एस सी बड़ीवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
