मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बुधवार को रवाना होंगे प्रथम चरण के मतदान दल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

अंतिम प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से, निर्वाचन सामग्री वितरण से लेकर वाहनों और सुरक्षा तक के पुख्ता इंतज़ाम

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

बुधवार को प्रथम चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी होगी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने मतदान कार्मिकों के अंतिम प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री वितरण, परिवहन, सुरक्षा तथा मतदान के बाद सामग्री संग्रहण को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी रखने तथा आपसी समन्वय से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सुबह 8 बजे से होगा अंतिम प्रशिक्षणप्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण बुधवार को सुबह 8 बजे से आयोजित होगा।

इसके लिए राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर तथा पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी दायित्वों तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से मतदान दलों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें मतदान कार्य के लिए तैयार किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियोजित मतदान कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इन पंचायत समितियों के लिए रवाना होंगे दलप्रथम चरण में झाड़ोल, फलासिया, कुराबड़, वल्लभनगर के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सुखाड़िया रंगमंच नगर निगम में प्रातः 8 बजे से आयोजित होगा।

इन दलों की रवानगी एवं स्ट्रांग रूम स्थल राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर रहेगा। इसी प्रकार गिर्वा पंचायत समिति में नियोजित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा।

इन दलों रवानगी एवं स्ट्रांग रूम स्थल राजस्थान कृषि महाविद्यालय रहेगा।इसी प्रकार ओगणा, भिंडर, नाई, मावली तथा घासा पंचायत समिति में नियोजित दलों का अंतिम प्रशिक्षण पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा तथा इन दलों की रवानगी एवं स्ट्रांग रूम स्थल भी पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय रहेगा।

प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री सौंपकर निर्धारित वाहनों के माध्यम से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।मतदान दलों की रवानगी सुचारू रखने के लिए पंचायत समिति वार अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

इन काउंटरों के माध्यम से ईवीएम, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को सामग्री वितरण के दौरान प्रत्येक दल को निर्धारित सामग्री सौंपने और उसकी जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।परिवहन और सुरक्षा पर विशेष फोकसमतदान दलों को आवंटित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था की गई है।

वाहन प्रकोष्ठ को आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रवानगी स्थलों पर व्यवस्थाएं सुचारू रखने के साथ मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण एवं रवानगी स्थलों पर पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, बैठक और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।मतदान के बाद सामग्री जमा कराने की रहेगी व्यवस्थामतदान संपन्न होने के बाद मतदान दल निर्धारित संग्रहण स्थलों पर पहुंचकर ईवीएम, सीलबंद निर्वाचन सामग्री और आवश्यक दस्तावेज जमा कराएंगे।

सामग्री प्राप्त करने के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी।

संबंधित अधिकारी सामग्री का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कर रिकॉर्ड संधारित करेंगे और उसे सुरक्षित रखवाएंगे।निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ईवीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की सुरक्षा, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षित भंडारण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

इसके लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।लापरवाही नहीं बरतने के निर्देशजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान के बाद निर्वाचन सामग्री जमा कराने तक प्रत्येक व्यवस्था निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाए।

सभी विभाग एवं नियोजित अधिकारी-कमर्चारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सौंपे गए दायित्वों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।