मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ भाजपा ने निकाली विशाल रैली, बोले रामलाल शर्मा - लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की’

’उदयपुर।’ भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सूरजपोल चौराहे से विशाल रैली का आयोजन किया

WAf𝕏TGin✉🖨
लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ  भाजपा ने निकाली विशाल रैली, बोले रामलाल शर्मा - लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की’

’उदयपुर।’ भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सूरजपोल चौराहे से विशाल रैली का आयोजन किया गया।

रैली सूरजपोल से शुरू होकर बापू बाजार होते हुए टाउनहॉल स्थित बैंक चौराहे पर पहुंची, जहां सभा में परिवर्तित हो गई।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि रैली को भाजपा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महापौर एवं पदयात्रा संयोजक पारस सिंघवी, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पिंकी मांडावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, रजनी डांगी, डॉ किरण जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए चल रहे थे।रैली के दौरान कार्यकर्ता - जनादेश का अपमान - नहीं सहेगा हिंदुस्तान, खड़गे ऊपर जाएगा - मोदी फिर से आएगा, जो घुसपैठियों के यार हैं - वो देश के गद्दार हैं, लोकतंत्र की पुकार - घुसपैठियों पर प्रहार, राम लीला के भालू बंदर - सारे होंगे जेल के अंदर, राष्ट्र प्रथम - युवा सक्षम, आंदोलन नहीं - विकास चाहिए, एसआईआर तो बहाना है - कांग्रेस को घुसपैठियों को बचाना है, एक नागरिक एक पहचान - भारत का वोट भारत की शान जैसे जोरदार नारे लगाते हुए भाजपा के ध्वज एवं तिरंगा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या करने का काम कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किया है।

कांग्रेस ने 92 बार देश में चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया और देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा।शर्मा ने कहा कि जब तक हर व्यक्ति को मकान नहीं मिलेगा, जब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं होगा, जब तक आतंकवाद-नक्सलवाद का खात्मा नहीं होगा और जब तक कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा, तब तक मोदी कहीं नहीं जाएगा।

कांग्रेस सिर्फ अराजकता फैलाकर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन देश की जनता उनके सपने को कभी पूरा नहीं होने देगी।

शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि एसआईआर वर्ष 1952 से अब तक 12 बार हुई है, जिसमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में ही हुई है।

आज जब चुनाव आयोग पारदर्शिता के लिए यह प्रक्रिया कर रहा है तो कांग्रेस को आपत्ति हो रही है। कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक मंशा और तुष्टीकरण की राजनीति पर आधारित है।

उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वह उदयपुर शहर में ऐसे 50 नाम बता दे जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हों। संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने कहा कि भाजपा एक नागरिक एक पहचान की पक्षधर है और घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भारत का वोट, भारत की शान है और इसे किसी भी कीमत पर दूषित नहीं होने दिया जाएगा।शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं अन्य दलों के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला जा रहा है उसकी आलोचना करते हुए कहां की कितनी भी गंदगी फैला दो परंतु देश की जनता के मन में मोदी बसे हैं और वह भी अपने काम के बल पर उन्होंने न केवल देश के अंदर बल्कि विदेशों में भी भारत को सम्मान दिलाया है उन्होंने देश के भीतर अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए जिस प्रकार से वह कार्य कर रहे हैं उस हिसाब से पुनः 2029 में मोदी ही आएगा ऐसा अपने उद्बोधन में बताया उन्होंने कहा जिस प्रकार का जहर फैला रहे हैं और वेमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस प्रकार से कॉकरोच पार्टी को पैदा किया जिस प्रकार से जंतर मंतर पर धन्य प्रदर्शन कर देश की और प्रधानमंत्री की अस्मिता को गांव पर लगाने की असफल कोशिश की जा रही है देश की जनता उसे देख रही है और समझ रही है जनता ने ठान रखा है जो देश का काम करेगा जनता उसे सिर्फ आंखों पर बिठाएगी इसलिए एक बार फिर 2029 में मोदी कहीं नहीं जाएगा मोदी फिर आएगा३.।कार्यक्रम का संचालन महापौर पारस सिंघवी ने किया, जबकि अंत में आभार मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल शैलेंद्र चौहान, व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शरद बंसल ओबीसी मोर्चा के जगदीश शर्मा जिला परिषद की पूर्व नेता प्रतिपक्ष मनीबेन पटेल युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह विशावत, महिला समृद्धि बैंक की अध्यक्ष डॉ किरण जैन, भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी दिग्विजय श्रीमाली देवनारायण धाबाई तुषार मेहता खुशबू मालवीय हजारी जैन दीपक बोलिया सिद्धार्थ शर्मा, सनी पोखरना अर्चना शर्मा सीमा खटीक रूपम नलवाया प्रदीप श्रीमाली गिरीश शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सालवी महामंत्री पुष्कर मेघवाल ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, विधि प्रकोष्ठ के महेंद्र कुमार नागदा दिनेश गुप्ता, हरीश चावला सुरेंद्र सिंह पवार हितेश प्रजापत मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया रुचिका चौधरी रणजीत सिंह दिगपाल सुनील चौधरी महेश पुरी गोस्वामी विजय आहुजा, मोहन पटेल अनिल चतुर्वेदी नारायण सिंह चंदाना सत्यनारायण मोची गजेंद्र अग्रवाल जयंत ओझा मांगू सिंह रावत भंवर लाल पालीवाल अशोक मोड गोविंद दीक्षित,डॉ ओम पारीक अशोक नागदा सुनील पालीवाल दीपक कुमावत अनिल हरकावत ललित दायमा इरशाद चौन वाला राणा जायसवाल कैलाश साहू आनंदीलाल चित्तौड़ा बलबीर सिंह दिगपाल भगवान खारोल ओम खोखावत महेंद्र दोषी मुकेश खिलवानी शंकर साहू ललित मेनारिया पार्षद अशीष कोठारी मनोज साहू नरेश वैष्णव प्रदीप विजयवर्गीय यशवंत आंचलिया लता नायक जतिन श्रीमाली प्रताप सिंह राठौड़ राजेंद्र गखरेजा, राजेंद्र परिहार योगेश कुमावत कुलदीप मेहता सुमन अग्रवाल निधि गोधा लोकेश साहू, उमेश मनवानी हरीश कुमावत पूर्व पार्षद भंवर सालवी भंवर सिंह देवड़ा देवेंद्र साहू विजय प्रजापत कनकमाल जरौली राकेश जैन मनोहर चौधरी अरविंद जारौली डॉक्टर शिल्पा पामेचा बेणीराम सालवी रमेश जैन महेश त्रिवेदी, पूनम मोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे