मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गिट्स में 10 दिवसीय सोलर एनर्जी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स), मेंहॉपिंग माइंड्स कम्पनी के सहयोग से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल एवं रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय सोलर एनर्जी तकनीकी प्रशिक्षण कार्य

WAf𝕏TGin✉🖨
गिट्स  में 10 दिवसीय सोलर एनर्जी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स), मेंहॉपिंग माइंड्स कम्पनी के सहयोग से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल एवं रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय सोलर एनर्जी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हॉपिंग माइंड्स मोहाली (पंजाब) में स्थित एक प्रमुख एजुकेशन टेक्नोलॉजी आधारित आर्गेनाइजेशन है।

यह मुख्य रूप से कॉलेज के छात्रों को आई टी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल डिजाइन , सोलर ट्रेनिंग और कॉर्पोरेट स्किल्स सिखाकर उनका करियर बनाने में मदद करता है।

साथ ही यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्लस कोर्स से भी जुड़ा है ।

संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों से ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन आज पूरे विश्व के लिए चुनौती बनाते जा रहे हैं ।

वर्तमान समय में पूरे विश्व को ऊर्जा के ऐसे स्थायी एवं पर्यावरण-अनुकूल स्रोतों की ओर बढ़ने की आवश्यकता महसूस हो रही है।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सोलर पीवी सिस्टम डिजाइन एवं साइजिंग, ऊर्जा आवश्यकताओं की गणना, सोलर पैनल एवं बैटरी बैंक का चयन, इन्वर्टर क्षमता निर्धारण तथा विद्युत सुरक्षा मानकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

साथ ही सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, वायरिंग, चार्ज कंट्रोलर कनेक्शन, रूफटॉप एवं ग्राउंड-माउंटेड सोलर सिस्टम की कमीशनिंग तथा सोलर सिस्टम की खराबियों की पहचान एवं रखरखाव का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया।

संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर हेड डॉ. अरविन्द सिंह पेमावत के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीयरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजिनीयरिंग, मैकेनिकल इंजिनीयरिंग सिविल इंजिनीयरिंग एवं एम बी ए के 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

प्रशिक्षण में इंटरप्राइज मैनेजर की ट्रेनिंग हॉपिंग माइंड्स कंपनी के असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट ( एच आर एंड ऑपरेशन ) श्री मुदित विज्ञ के द्वारा एवं साइट इंजीनियर का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री नोकेश ठाकुर के द्वारा दिया गया ।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रीन ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ सोलर एनर्जी सेक्टर में रोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

।समापन समारोह में आई आई एम उदयपुर की हेड ऑफ़.एग्जीक्यूटिव एजुकेशन डॉ राजेश्वरी नरेंद्रन की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संस्थान के वित्त नियंत्रक बी. एल. जांगिड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं का एक प्रभावी एवं पर्यावरण-अनुकूल समाधान है। इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में भी प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम का कोऑर्डिनशन डॉ विजेंद्र कुमार मौर्या एवं डॉ श्रीपति व्यास द्वारा किया गया।