मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

यूसीसीआई ने छात्राओं को कैरियर एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया

‘नौकरी पाने तक सीमित न रहें, उद्यमी बनने का लक्ष्य रखें’ - श्री सन्दीप बापना

मुख्य बिंदु
  • 65 से अधिक छात्राओं ने कैरियर गाइडेंस सत्र में भाग लिया तथा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का किया अवलोकनउदयपुर,उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा उद्यान केयर के सहयोग से यूसीसीआई भवन के पी.
  • सिंघल ऑडिटोरियम में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के बैचलर डिग्री कोर्स की 65 से अधिक छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और उद्यमिता की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
  • यूसीसीआई के मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा ने सत्र की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
  • श्री छाबडा ने कौशल विकास को रोजगार के लिए आवश्यक बताया।
  • अध्यक्ष सन्दीप बापना ने छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों का यूसीसीआई में स्वागत किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
यूसीसीआई ने छात्राओं को कैरियर एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया
1 / 3

65 से अधिक छात्राओं ने कैरियर गाइडेंस सत्र में भाग लिया तथा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का किया अवलोकनउदयपुर,उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा उद्यान केयर के सहयोग से यूसीसीआई भवन के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के बैचलर डिग्री कोर्स की 65 से अधिक छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और उद्यमिता की संभावनाओं से अवगत कराया गया।यूसीसीआई के मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा ने सत्र की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

श्री छाबडा ने कौशल विकास को रोजगार के लिए आवश्यक बताया।अध्यक्ष सन्दीप बापना ने छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों का यूसीसीआई में स्वागत किया।

उन्होंने यूसीसीआई की गतिविधियों और युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से मेवाड हारमनी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है।श्री सन्दीप बापना ने छात्राओं से कहा कि कैरियर का लक्ष्य केवल नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का भी होना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं को कौशल विकास के साथ उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मेवाड हारमनी वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर के फैकल्टी सदस्यों ने पावर पाॅईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से छात्राओं को सोलर ट्रेनिंग, क्रेडिट प्रोसेसिंग आॅफिसर, वेयर हाउस एक्सीक्यूटिव कोर्स के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने मेवाड हारमनी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया।

केन्द्र की टीम ने उन्हें मोबिलाइजेशन से प्लेसमेंट तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। छात्राओं को काउंसलिंग, नामांकन, कौशल प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रशिक्षण, मूल्यांकन, करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सहायता के विभिन्न चरणों से अवगत कराया गया।

छात्राओं ने प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की।

सत्र में छात्राओं की सहभागिता उत्साहजनक रही।उद्यान केयर की संयोजक श्रीमती शोभा करवा ने यूसीसीआई के कौशल विकास संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया।अंत में उद्यान केयर के मेन्टर प्रो. संजीव अग्रवाल (सेवानिवृत्त) ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को छात्राओं के कैरियर निर्माण और कौशल विकास की दिशा में उपयोगी पहल बताया।