उदयपुर : साल के आखिरी महीनों में त्योहारों, शादियों और छुट्टियों की तैयारियों के बीच खरीदारी का अपना अलग ही उत्साह रहता है। ऐसे में ब्लैक फ्राइडे लोगों के लिए अपनी पसंद की चीजें आकर्षक कीमतों पर खरीदने का एक अच्छा मौका लेकर आया है।
इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए उदयपुर के पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन नेक्सस सेलिब्रेशन में 27 से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे सेल का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान फैशन, फुटवियर, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और होम डेकोर सहित कई श्रेणियों के 100 से अधिक ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
खरीदारी के साथ नए फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिंग के नए विकल्प भी देखने को मिलेंगे। ग्राहक आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने के साथ ही पार्टी और शादी के लिए अपनी पसंद के परिधान और एक्सेसरीज भी खरीद सकेंगे।
यहां खरीदारी का अनुभव सिर्फ अलग-अलग स्टोर में घूमने और बिलिंग कराने तक सीमित नहीं रहेगा।
ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ अज़ोर्टे, आइकॉनिक, मैक्स, जैक एंड जोन्स, अमेरिकन ईगल, द सोल्ड स्टोर, बीइंग ह्यूमन, वेरो मोडा, ओनली, लिबास, बीबा, जस्ट फॉर किड्स, वाइल्डक्राफ्ट, स्वीट ड्रीम्स, डिटेल्स बाय काज़ो, एसिक्स, नायका लक्स, बाथ एंड बॉडी वर्क्स, गार्गी, हैम्लीज़, पोर्टिको, होम सेंटर, कैशिफाई और रिलायंस डिजिटल जैसे ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।