उदयपुर। माता रानी के दरबार में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उद्देश्य से आज ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के विशेष रूप से सुसज्जित रिवाह हॉल में गरबा का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात श्रीमती डॉ श्रद्धा गट्टानी के नेतृत्व में देवी मां की संगीतमय आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर हो गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आरती के पश्चात भाव-विभोर महिला सदस्यों ने सुप्रसिद्ध गरबा नृत्य प्रारंभ किया। महिलाओं के उत्साह और उमंग को देखकर पुरुष सदस्य भी स्वयं को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी गरबा में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी नृत्यांगनाओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बनती थी। पूरे हॉल में भक्ति, उल्लास और आनंद का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
इस शानदार एवं रंगारंग कार्यक्रम में हरिश बहादुर सिंह ने अपने संगीत सहयोग से कार्यक्रम को मनोहारी स्वर और वांछित लय प्रदान की। कार्यक्रम की सफलता में के.के. त्रिपाठी, सूरजमल पोरवाल, एम.पी. माथुर, विनोद धर्मावत, भगवती इंद्रावत तथा मुस्कान कार्यकारिणी के अन्य सभी सदस्यों का अथक परिश्रम स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्तिभाव और उल्लास से परिपूर्ण इस रमणीय कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण अल्पाहार के साथ हुआ।
