मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपालिका पोकरण में अध्यक्ष पद के लिए 4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

जैसलमेर। नगर पालिका पोकरण के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि बुधवार, 16 सितम्बर को 3 अभ्यर्थियों द्वारा

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि बुधवार, 16 सितम्बर को 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका आम चुनाव एसडीएम पोकरण हीर सिंह चारण के समक्ष प्रस्तुत किये गए।

रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) चारण ने बताया कि पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शोभा तथा विमला ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया वही कल्पना ने एक नाम निर्देशन पत्र इण्डियन नेशनल कांग्रेस और एक नाम निर्देशन पत्र निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर गुरुवार को प्रातः 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी जबकि शुक्रवार 18 सितंबर मध्यान्ह पश्चात 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

चुनाव चिन्हों का आवंटन भी 18 सितंबर को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के पश्चात कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को प्रातः 10 बजे नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इसी दिन प्रातः 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

जिनकी संवीक्षा 11ः30 बजे से की जाएगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। यदि उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आवश्यक हुआ तो मतदान इसी दिन दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगीं।