उदयपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर संकट मोचन मित्र मंडल झरनों की सराय,देबारी द्वारा भव्य दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।
पंडाल को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंगीन पर्दों से सजाया गया था। माता दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिंक कॉम्प्लेक्स और श्रीनाथ कॉम्प्लेक्स श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शाम को भजन-कीर्तन और गरबा-डांडिया का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त मित्र मंडल के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।
