उदयपुर। शक्ति नगर रोड नंबर 1 स्थित 21-बी, शक्ति नगर में स्वास्तिक ग्रुप द्वारा भव्य एवं भक्तिमय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।स्वास्तिक ग्रुप द्वारा आयोजित इस गणेशोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
बच्चों, युवाओं और क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ना तथा प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देना है।
स्वास्तिक ग्रुप द्वारा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से गणपति बप्पा के दर्शन, पूजा एवं आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
