उदयपुर। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, साईं तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित अटल सभागार में सिनर्जी 2K26 के अंतर्गत फ्रेशर्स पार्टी, विदाई समारोह एवं एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने तथा पूर्व विद्यार्थियों के साथ संबंधों को सुदृढ़ बनाने का एक यादगार अवसर बना।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ खेमचंद गुप्ता ने की।
दीप प्रज्वलन, जीवंत प्रदर्शन, संवादात्मक गतिविधियाँ और फ्रेशर्स बैच 2025-26 के रैंप वॉक के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी से हुई, जबकि सीनियर्स बैच 2022-23 को भावपूर्ण भाषणों और यादगार प्रस्तुतियों के साथ विदाई दी गई।
इस मौके पर साईं तिरूपति यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत नाहर, उप कुलसचिव डॉ. कनुप्रिया तिवारी, डीन पीजी डॉ. भरत पराशर, नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ. विजय सिंह रावत, फिजियोथेरेपी के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद यूनुस, आयुर्वेद के प्रिंसिपल डॉ. वी. के. मित्तल और परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित माथुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
रैंप वॉक में द्वितीय सेमेस्टर से आशीष कटारा और माही सोलंकी को मिस्टर और मिस फ्रेशर घोषित किया गया। साथ ही, रनर-अप चंदन सिंह पुरोहित और आकांक्षा लबाना रहे।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. निपुण दशोरा और डॉ. पाखुरी मेहता तथा सहायक समन्वयक डॉ. आयुष गर्ग और श्रीमती ज्योति मेनारिया थे व कार्यक्रम का समापन डॉ. पाखुरी मेहता ने किया।
