स्थानीय रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के नव प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को डॉक्टर मंजू जैन एवं डॉक्टर पी सी जैन ने अपने यहां स्थापित रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अर्थात वर्षा जल संरक्षण संयंत्र जिससे छतों पर गिरने वाले वर्षा जल को भूमि जल में समाहित किया जा सकता है और भविष्य के लिए संग्रह किया जा सकता है उसकी कार्य प्रणाली समझाइ ।
एक जानकारी के अनुसार नगर के 90% घरों में भूमि जल का दोहन हो रहा है और अनुमानित एक या दो प्रतिशत घरों में ही वर्षा जल से पुनर्भरण हो रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो तो नगर को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है जिसका यह संयंत्र समाधान करता है।
सौर ऊर्जा संरक्षण संयंत्र अर्थात सोलर कुकर को इन विद्यार्थीयों ने पहली बार देखा और इसमें तरह-तरह के भोज्य पदार्थ कैसे बनते हैं इसकी जानकारी ली।
डॉक्टर मंजू जैन जो पिछले 43 वर्षों से इसमें भोजन बना रही है इसे "वर्किंग वुमन का वरदान" माना है। भोजन की पौष्टिकता, स्वाद, और सात्विकता इस सोलर कुकर में बनी रहती है।
इस हेतु उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप" फ्रेंड्स ऑफ सोलर कुकर" भी बना रखा है जिसमें अपनी अपनी रेसिपी सभी बताते रहते हैं।
मनस्वी ,निधिगुप्ता ,खुशी ,यशांशी,निकिता ,अनुज ,रोहित ,संकल्प ने कार्यक्रम में भाग लिया।
डॉ मंजु जैन
