मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वन भ्रमण, पिकनिक एवं खेल कूद प्रतियोगिताएं

उदयपुर | मंगलवार को तनेश्वर महादेव, परसाद पर ग्रुप के करीब 100 सदस्यों की पिकनिक, वन भ्रमण एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई। सभी सदस्यों

WAf𝕏TGin🖨
वन भ्रमण, पिकनिक एवं खेल कूद प्रतियोगिताएं

उदयपुर | मंगलवार को *तनेश्वर महादेव, परसाद* पर ग्रुप के करीब 100 सदस्यों की पिकनिक, वन भ्रमण एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई। सभी सदस्यों ने सुबह सर्वप्रथम केसरिया जी मंदिर में दर्शन लाभ लिया।

तत्पश्चात बसों द्वारा तनेश्वर महादेव पर आकर मंदिर दर्शन स्वादिष्ट नाश्ता फिर आसपास के हरियाली से लगी हुई पहाड़ियों, सुंदर तालाब एवं वन भ्रमण का आनंद उठाया।

फिर मंदिर आकर हाउजी गेम व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मध्यांतर में सभी सदस्यो ने हाई-टी का आनंद लिया ।

तत्पश्चात अन्य गेम्स खिलाये गए। विभिन्न प्रतियोगिता और गेम्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय जीतने वाले सहभागियों का गिफ्ट से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।

फिर बसो द्वारा चावंड गांव जाकर महाराणा प्रताप स्मारक व पुण्य स्थल पर जाकर दर्शन कर -श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनः तनेश्वर महादेव मंदिर आकर स्वादिष्ट भोजन-व्यंजन का भरपूर आनंद लिया।

समस्त खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजन कार्यक्रम श्रीमती उषा दक एवं लक्ष्मी कोठारी के द्वारा संचालित किया गया, उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

यात्रा के दौरान सभी सदस्यों को ग्रुप द्वारा पानी की बोतले, नमकीन के पैकेट एवं ट्रॉफी खिलाई गई।

इस पूरे कार्यक्रम- पिकनिक एवं वन भ्रमण के दौरान सभी ने अपने-अपने स्तर पर हमें पूर्ण अनुशासित सहयोग प्रदान किया, उसके लिए सभी का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।

यह संपूर्ण पिकनिक -वन प्रमाण कार्यक्रम वन भ्रमण समिति के संयोजक शांतिलाल मेहता एवं टीम, कमल कोठारी, अनिल चपलोत, गौतम नागोरी व अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों और कुशल संचालन से व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपादित हुआ, उसके लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।

एक बार पुनः आप सभी सदस्यों का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं प्रदान की हलवाई के कर्मचारी एवं बस के कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद और आभार कि आप सभी के सहयोग से इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपादित कर सके।