मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एमबी हॉस्पिटल में 200 बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की ओर से शहर के एमबी हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा विभाग में 200 बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित

WAf𝕏TGin✉🖨
एमबी हॉस्पिटल में 200 बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की ओर से शहर के एमबी हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा विभाग में 200 बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

क्लब की ओर से कुपोषण विभाग तथा सामान्य बाल चिकित्सा विभाग, दोनों में बच्चों को केले, ग्लूकोज बिस्किट एवं पौष्टिक सत्तू के लड्डू वितरित किए गए।

बच्चों के साथ-साथ दोनों विभागों के स्टाफ को भी खाद्य सामग्री वितरित की गई।क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने कहा कि पौष्टिक आहार बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

क्लब की ओर से बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध होता रहे, इसके लिए सदैव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सहयोग करना क्लब के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।कार्यक्रम डॉ. आर. एल. सुमन, वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधीक्षक , महाराणा भूपाल अस्पताल, उदयपुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, हेमलता साहू, अनीता सरावगी, प्रीति श्रीमाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा सैनी का विशेष सहयोग रहा।