मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

उदयपुर । त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल चैनल सोनी विज़ा देख सकते हैं।

WAf𝕏TGin✉🖨
एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

उदयपुर । त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल चैनल सोनी विज़ा देख सकते हैं। यह एक नया तमिल मनोरंजन चैनल है, जो स्थानीय संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से प्रेरित पारिवारिक ड्रामा, रियलिटी शो और ओरिजिनल प्रोग्राम पेश करता है।

पोर्टफोलियो में सोनी विज़ा के जुड़ने से एयरटेल की यह कोशिश और मजबूत होती है कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा भाषा में वही कंटेंट मिले, जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है। तमिल संस्कृति की जड़ों से जुड़ी कहानियों और पूरे परिवार के लिए तैयार मनोरंजन के साथ, ग्राहक एयरटेल डिजिटल टीवी पर और भी समृद्ध और प्रासंगिक अनुभव पा सकते हैं।

त्योहारों के दौरान परिवार के साथ बैठकर टीवी देखने से लेकर रोज़मर्रा के मनोरंजन तक, सोनी विज़ा ग्राहकों को एयरटेल डिजिटल टीवी देखने की एक और वजह देता है। चाहे दमदार ड्रामा हो, दिलचस्प रियलिटी शो हो या संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम- एयरटेल ग्राहकों के लिए उनका पसंदीदा मनोरंजन खोजना और उसका आनंद लेना और आसान बनाता है, जो उनके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है।

एयरटेल डिजिटल टीवी पर सोनी विज़ा चैनल नंबर 778 पर उपलब्ध है। इसे चैनल पैक के जरिए एक्सेस किया जा सकता है या अलग से भी सब्सक्राइब किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद का कंटेंट चुनने की सुविधा मिलती है। चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए, ग्राहक 9154052778 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या इसे सीधे एयरटेल ऐप के जरिए भी जोड़ सकते हैं।

यह साझेदारी एक विविध कंटेंट पोर्टफोलियो के माध्यम से ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने की एयरटेल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पोर्टफोलियो ग्राहकों को उन कहानियों, संस्कृति और मनोरंजन से जोड़े रखता है जिन्हें वे सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।