मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बजाज एएमसी ने लॉन्च किया बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड, बाजार के विभिन्न चक्रों में निवेश के अवसरों पर रहेगा फोकस

प्रमुख बातें: विभिन्न परस्पर जुड़े आर्थिक और कारोबारी चक्रों का विश्लेषण कर निवेश के नए अवसरों की पहचान करेगा फंड। व्यापक सेक्टोरल रुझानों के साथ-साथ अलग-अलग उद्योगों में मौजूद निवेश संभावनाओं पर भी रहेगा ध्यान। निवेश संबंधी फैसलों में बजाज एएमसी की INQUBE निवेश रणनीति के तहत सूचना, मात्रात्मक विश्लेषण और व्यवहारगत पहलुओं का होगा इस्तेमाल। विभिन्न मार्केट कैप और निवेश शैलियों में निवेश की सुविधा; न्यूनतम निवेश राशि ₹500।

मुख्य बिंदु
  • प्रमुख बातें: विभिन्न परस्पर जुड़े आर्थिक और कारोबारी चक्रों का विश्लेषण कर निवेश के नए अवसरों की पहचान करेगा फंड।
  • व्यापक सेक्टोरल रुझानों के साथ-साथ अलग-अलग उद्योगों में मौजूद निवेश संभावनाओं पर भी रहेगा ध्यान।
  • निवेश संबंधी फैसलों में बजाज एएमसी की INQUBE निवेश रणनीति के तहत सूचना, मात्रात्मक विश्लेषण और व्यवहारगत पहलुओं का होगा इस्तेमाल।
  • विभिन्न मार्केट कैप और निवेश शैलियों में निवेश की सुविधा; न्यूनतम निवेश राशि ₹500।
WAf𝕏TGin✉🖨
बजाज एएमसी ने लॉन्च किया बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड, बाजार के विभिन्न चक्रों में निवेश के अवसरों पर रहेगा फोकस

मुंबई: बजाज एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (बजाज एएमसी) ने बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो बिजनेस साइकिल आधारित थीम पर निवेश करेगी। इस फंड का उद्देश्य कारोबारी चक्र के अलग-अलग चरणों से लाभान्वित होने की क्षमता रखने वाली कंपनियों की पहचान करना और बदलते अवसरों के अनुरूप विभिन्न सेक्टरों एवं उद्योगों में निवेश आवंटन करना है।

फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 20 नवंबर, 2026 से निवेशकों के लिए खुल रहा है और 4 दिसंबर, 2026 तक निवेश के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

फंड की निवेश रणनीति इस विचार पर आधारित है कि निवेश के अवसर केवल किसी व्यवसाय की गुणवत्ता पर ही निर्भर नहीं करते, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि वह व्यवसाय अपने कारोबारी चक्र के किस चरण में है।

इसी दृष्टिकोण के तहत फंड आर्थिक विकास, ब्याज दरों, ऋण गतिविधियों, उपभोग, कमोडिटी कीमतों, कॉरपोरेट आय और पूंजीगत व्यय में होने वाले बदलावों का विश्लेषण करेगा।

इसके साथ ही कंपनियों के मूल्यांकन और निवेशकों की बाजार संबंधी धारणा को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि उभरते निवेश अवसरों की पहचान की जा सके।

फंड के लॉन्च के अवसर पर बजाज एएमसी के प्रबंध निदेशक गणेश मोहन ने कहा, "निवेश के नए अवसर अक्सर उस समय सामने आते हैं, जब कारोबारी चक्र में बदलाव होता है और विभिन्न सेक्टरों में नए अग्रणी व्यवसाय उभरने लगते हैं।

बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड का उद्देश्य एक अनुशासित और कारोबारी चक्रों की समझ पर आधारित निवेश रणनीति के माध्यम से इन बदलावों का लाभ उठाना है।

इसके जरिए हम निवेशकों को भारत की बदलती विकास यात्रा में भागीदारी का अवसर प्रदान करना चाहते हैं।"

सेक्टरों के साथ अलग-अलग उद्योगों में भी निवेश अवसरों की पहचान बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड की निवेश रणनीति केवल व्यापक सेक्टोरल रुझानों तक सीमित नहीं रहेगी। फंड एक ही सेक्टर के भीतर मौजूद अलग-अलग उद्योगों के कारोबारी चक्रों का भी विश्लेषण करेगा, क्योंकि उनकी मांग, विकास की संभावनाएं और बाजार परिस्थितियां अलग-अलग हो सकती हैं।

उदाहरण के लिए, ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया वाहन, यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन उद्योगों में मांग की परिस्थितियां एक-दूसरे से भिन्न हो सकती हैं। इसी तरह, वित्तीय सेवा क्षेत्र में बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) और बीमा कंपनियां ब्याज दरों में बदलाव पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे सकती हैं।

इस संबंध में बजाज एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी(सीआईओ) निमेश चंदन ने कहा, "व्यवसायों का प्रदर्शन आर्थिक परिस्थितियों के साथ बदलता रहता है। ऐसे में, जो निवेशक इन बदलावों को समझते हैं, वे बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान मजबूत कंपनियों में उचित मूल्य पर निवेश के अच्छे अवसर तलाश सकते हैं।

इस फंड के माध्यम से हमारा प्रयास व्यापक आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित टॉप-डाउन विश्लेषण और कंपनी स्तर पर किए जाने वाले बॉटम-अप विश्लेषण को एक साथ लाना होगा।

इससे पोर्टफोलियो को विभिन्न व्यवसायों और सेक्टरों में भविष्य में आने वाली तेजी का लाभ उठाने के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।

जिस तरह एक सर्फर समुद्र में आने वाली अगली लहर को पकड़ने के लिए पहले से सही स्थिति में खुद को तैयार करता है, उसी तरह हमारा उद्देश्य व्यापक बाजार की नजर में आने से पहले निवेश के संभावित अवसरों को पहचानना और उनका लाभ उठाना है।"

निवेश प्रक्रिया में इनक्यूब(INQUBE) की अहम भूमिका फंड की निवेश प्रक्रिया में बजाज एएमसी की विशिष्ट निवेश अवधारणा इनक्यूब का उपयोग किया जाएगा। यह अवधारणा तीन प्रमुख पहलुओं—सूचना आधारित बढ़त ,मात्रात्मक विश्लेषण आधारित बढ़त और व्यवहारगत बढ़त को एक साथ जोड़ती है।

इन तीनों पहलुओं के माध्यम से कारोबारी परिस्थितियों का व्यापक मूल्यांकन करने, आंकड़ों के आधार पर निवेश निर्णयों में अनुशासन बनाए रखने और निवेशकों के व्यवहार से जुड़े पूर्वाग्रहों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

इस तरह फंड की निवेश प्रक्रिया में व्यापक आर्थिक रुझानों, कंपनियों के बुनियादी पहलुओं और बाजार के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए निवेश अवसरों की पहचान करने पर जोर दिया जाएगा।

फंड की प्रमुख विशेषताएं बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड को विभिन्न मार्केट कैप श्रेणियों और निवेश शैलियों में निवेश करने की सुविधा होगी। इससे फंड बदलती कारोबारी और बाजार परिस्थितियों के अनुसार निवेश अवसरों का आकलन कर सकेगा।

फंड के इक्विटी हिस्से का प्रबंधन सौरभ गुप्ता और भरत हेगड़े करेंगे, जबकि फिक्स्ड इनकम हिस्से की जिम्मेदारी सिद्धार्थ चौधरी संभालेंगे।

इस स्कीम का बेंचमार्क BSE 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) होगा।

स्कीम में रेगुलर और डायरेक्ट, दोनों प्लान उपलब्ध होंगे। निवेशकों को ग्रोथ और इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉल (IDCW) विकल्प भी मिलेंगे।

इसके अलावा, निवेशकों की सुविधा के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) और सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

न्यूनतम निवेश राशि ₹500 निर्धारित की गई है। इसके बाद ₹1 के गुणकों में अतिरिक्त निवेश किया जा सकेगा। वहीं, बाद के निवेश आवेदनों के लिए न्यूनतम राशि ₹100 होगी और निवेश ₹1 के गुणकों में किया जा सकेगा।

यदि निवेशक यूनिट आवंटन की तारीख से तीन महीने के भीतर अपनी यूनिट्स रिडीम करते हैं या स्विच आउट करते हैं, तो लागू नेट एसेट वैल्यू (NAV) का 1 प्रतिशत एग्जिट लोड लगेगा। तीन महीने के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।

दीर्घकालीन संपत्ति निर्माण पर फोकस बजाज फिनसर्व बिजनेस साइकिल फंड उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जो विभिन्न कारोबारी चक्रों के अलग-अलग चरणों में मौजूद सेक्टरों और कंपनियों के इक्विटी एवं इक्विटी से संबंधित साधनों में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालीन संपत्ति निर्माण का लक्ष्य रखते हैं।

इस स्कीम का जोखिम स्तर 'बहुत अधिक' है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्हें स्कीम की उपयुक्तता को लेकर कोई संदेह हो, तो निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।