मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

आरसीएम ने मनाया नारी शक्ति, उपलब्धि और आत्मनिर्भरता का उत्सव

हर नारी सम्मान की अधिकारी’ की थीम पर आयोजित स्पेशल वूमेन्स एकेडमी 2026 में देशभर की महिला एसोसिएट बायर्स और लीडर्स को मिला सम्मान और प्रेरणा का मंच

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर : आरसीएम कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आरसीएम वर्ल्ड, भीलवाड़ा में 15 और 16 अगस्त को आयोजित स्पेशल वूमेन्स एकेडमी 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

‘हर नारी सम्मान की अधिकारी’ की थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से महिला एसोसिएट बायर्स और लीडर्स ने सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ स्वास्थ्य, नेतृत्व, आत्मविश्वास, खेल भावना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना रहा।

समारोह की शुरुआत पथ संचलन और ध्वजारोहण से हुई, जिसमें स्कूली बच्चियों की प्रस्तुति और देशभर की विविध संस्कृतियों को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।

स्पेशल वूमेन्स एकेडमी के पहले दिन आयोजित सम्मान समारोह में महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आरसीएम के संस्थापक टी.सी. छाबड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।संस्थापक टी.सी. छाबड़ा जी ने कहा कि आरसीएम ने अपनी शुरुआत से ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और अपनी पहचान बनाने के अवसर मिलें।

यह आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और परिवार व समाज में उनकी मजबूत भागीदारी से भी जुड़ी है।

वीमेन अकादमी 2026 में देशभर से आई महिला एसोसिएट बायर्स और लीडर्स की उपलब्धियों को देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि सही अवसर मिलने पर महिलाएँ अपनी क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती हैं।

हमारा प्रयास आगे भी यही रहेगा कि हर महिला को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने साथ दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिले।”मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल जी ने कहा कि वीमेन अकादमी 2026 का नारा ‘हर नारी सम्मान की अधिकारी’ महिला शक्ति के प्रति आरसीएम के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है।

अक्सर महिलाएँ अवसर होने के बावजूद अपने हुनर, स्किल्स या आत्मविश्वास को लेकर संकोच करती हैं।

आरसीएम ने महिलाओं के हुनर को पहचानने और निखारने के साथ उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने की शक्ति हर महिला के भीतर मौजूद है।

यह एक या दो दिन का कार्यक्रम नहीं निरंतर चलने वाली यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश की हर महिला तक यह संदेश पहुँचाना है कि आरसीएम एक ऐसा मंच है, जहाँ वह अपनी क्षमताओं को निखारकर अपने सपनों को साकार कर सकती है।स्पेशल वूमेन्स एकेडमी 2026 के दूसरे दिन खेल गतिविधियों को विशेष स्थान दिया गया।

इस अवसर पर कराटे एवं ग्रैपलिंग की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी और ब्लैक बेल्ट किरण शर्मा तथा राजस्थान केसरी कुश्ती खिताब से सम्मानित राष्ट्रीय स्तर की पहलवान अंकिता वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और महिलाओं के साथ अपने खेल अनुभव साझा किए।दो दिवसीय आयोजन में महिलाओं को प्रोटीन-युक्त एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने, घर पर किचन गार्डन के माध्यम से जैविक सब्जियाँ उगाने और अपने मेकअप कौशल को बेहतर करना सिखाया गया।

वहीं, विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और कल्चरल वॉक के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत किया।