मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

गंगानगर मैराथन 2026 को मिला भारतीय स्टेट बैंक का साथ

1,25,000 रूपये की सहयोग राशि के साथ बैंक कर्मचारी भी मैराथन में लेंगे हिस्सा

मुख्य बिंदु
  • शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और“नशा मुक्ति”के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली“ गंगानगर मैराथन 2026” में भारतीय स्टेट बैंक भी सहयोग करेगा।
  • एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक श्री संजय सुमन ने बुधवार को मैराथन में सहयोग के लिए 1,25,000 रूपये (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) की वित्तीय राशि का चेक अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार को सौंपा।
  • उप प्रबन्धक श्री विनोद कुमार ने बताया कि सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के संदेश के मद्देनजर एसबीआई बैंक कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में मैराथन में दौड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
  • भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने फिट गंगानगर सोसायटी के पदाधिकारियों को सहयोग राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपते हुए मैराथन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
  • बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय सहयोग के साथ-साथ उनके कर्मचारियों की मैराथन में यह सक्रिय भागीदारी समाज को एक सकारात्मक और ऊर्जावान संदेश देगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
गंगानगर मैराथन 2026 को मिला भारतीय स्टेट बैंक का साथ

श्रीगंगानगर। शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और“नशा मुक्ति”के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली“ गंगानगर मैराथन 2026” में भारतीय स्टेट बैंक भी सहयोग करेगा।एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक श्री संजय सुमन ने बुधवार को मैराथन में सहयोग के लिए 1,25,000 रूपये (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) की वित्तीय राशि का चेक अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार को सौंपा।

उप प्रबन्धक श्री विनोद कुमार ने बताया कि सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के संदेश के मद्देनजर एसबीआई बैंक कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में मैराथन में दौड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने फिट गंगानगर सोसायटी के पदाधिकारियों को सहयोग राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपते हुए मैराथन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय सहयोग के साथ-साथ उनके कर्मचारियों की मैराथन में यह सक्रिय भागीदारी समाज को एक सकारात्मक और ऊर्जावान संदेश देगी।उल्लेखनीय है कि मैराथन का आयोजन पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में होगा।

प्रतिभागियों को सुबह 4ः45 बजे रिपोर्ट करना होगा। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 5ः15 बजे, 10 किलोमीटर रन 5ः45 बजे और 5 किलोमीटर रन सुबह 6ः15 बजे शुरू होगी।

इसके बाद सुबह 7 बजे फन रन आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 21 किलोमीटर के लिए 3 घंटे 30 मिनट, 10 किलोमीटर के लिए 1 घंटा 30 मिनट और 5 किलोमीटर के लिए 1 घंटे का कट-ऑफ समय निर्धारित किया गया है।

मैराथन में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। 21 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए रहेगा।

10 किलोमीटर में क्रमशः 21 हजार, 11 हजार और 5,100 रुपए तथा 5 किलोमीटर में 11 हजार, 5,100 और 3,100 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 18 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।मैराथन के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर का रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपए है।

प्रतिभागियों को टी-शर्ट व मेडल दिए जाएंगे तथा टाइम्ड रेस में आरएफआईडी टाइमिंग की सुविधा रहेगी। बिब एक्सपो 24 अक्टूबर को पुलिस लाइन में दोपहर 2 से रात 9 बजे तक होगा।

अभी तक 3 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक प्रतिभागी Shm.to/Marathon पर पंजीकरण कर सकते हैं।