मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

साहित्य और दृश्य-श्रव्य माध्यमों में कथन की बारीकियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 अक्टूबर से

जोधपुर: राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। ‘नेरेटिव नुएंसिस इन टेक्स्ट एंड ऑडियो

WAf𝕏TGin✉🖨
साहित्य और दृश्य-श्रव्य माध्यमों में कथन की बारीकियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 अक्टूबर से

जोधपुर: राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। ‘नेरेटिव नुएंसिस इन टेक्स्ट एंड ऑडियो-विजुअल्स’ विषय पर होने वाले सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान साहित्य और दृश्य-श्रव्य माध्यमों में कथन की विविध शैलियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रख्यात भाषाविद् एवं साहित्यकार प्रो. गणेश देवी होंगे, जबकि हिंदी विश्वविद्यालय, कलकत्ता की कुलपति, अंग्रेजी कवयित्री एवं कहानीकार प्रो. नंदिनी साहू बीज वक्तव्य देंगी। ऑस्ट्रेलिया के प्रो. विक गेफ्फ्ने, रूस की ईव्जेनिया जारिकोवा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. अर्जुन देव चारण और नेपाल के प्रो. बीरेंद्र पांडे भी शामिल होंगे। कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. विवेक कुमार के अनुसार, सम्मेलन के लिए देश-विदेश से लगभग 280 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार हरित ने बताया कि सम्मेलन में 16 तकनीकी सत्र, पांच पूर्ण सत्र, एक पैनल विमर्श, पाठक-लेखक संवाद और एक सृजनात्मक सत्र आयोजित होंगे। विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

सम्मेलन में एसोसिएशन की पत्रिका तथा डॉ. विवेक कुमार, विकास, प्रो. पयोद जोशी और डॉ. सीमा सोनी की पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। उपाध्यक्ष प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया के अनुसार, संगठनात्मक सत्र में एसोसिएशन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन सहसचिव डॉ. विभा भूत ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।