मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बागोर की हवेली में झण्डारोहण, फहसागर में निकाली नाव रैली

उदयपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली में झण्डारोहण किया गया। इसके साथ ही फतहसागर में तिरंगा नाव रैली भी आयोजित की गई।

WAf𝕏TGin✉🖨
बागोर की हवेली में झण्डारोहण, फहसागर में निकाली नाव रैली

उदयपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली में झण्डारोहण किया गया।

इसके साथ ही फतहसागर में तिरंगा नाव रैली भी आयोजित की गई।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली में झण्डारोहण विभाग के भूरसिंह द्वारा किया गया।

झण्डारोहण पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमातरम गीत का भी सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील में तिरंगा नाव रैली80वें स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील में तिरंगा नाव रैली निकाली गई।

इस रैली में उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत एवं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबू खां रिवड़ी जैसलमेर एवं उनके दल द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने केन्द्र के इस इनोवेटिव प्रयास की प्रशंसा की।इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, जूनि. असिस्टेंट प्रभुलाल गायरी, दयाराम सुथार, सुनील निमावत, मुकुल औदिच्य, उदय सिंह कितावत, महेन्द्र सिंह गहलोत आदि उपस्थित थे।तिरंगामय रोशनी में सजावट80वें स्वतंत्रता दिवस पर बागोर की हवेली मुख्यालय एवं शिल्पग्राम परिसर को तिरंगामय रोशनी में सजाया गया।