आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर- 4 की पवित्र यज्ञ शाला मे आज ऋग्वेद शतकम् का यज्ञ अनुष्ठान पुरोहित श्रीमान इन्द्र प्रकाश वैदिक के ब्रह्मत्व मे सम्पन्न हुआ जिसमे श्रीमान ओमप्रकाश जी एवं श्रीमती दुर्गा जी कुमावत, अम्बालाल जी सनाढ्य, डा. अमृतलाल जी तापडिया, राधेश्याम जी एवं सरस्वती जी माहेश्वरी, प्रीती जी चौहान, चन्द्र कान्ता वैदिका आदि ने श्रद्धाभाव से यज्ञ वेदी मे आहूतियां समर्पित की।
तत्पश्चात नगर निगम उदयपुर के नवनिर्वाचित उपमहापौर श्रीमान दिनेश जी भट्ट, हिरणमगरी उपनगर के नवनिर्वाचित पार्षद राजेन्द्र जी गखरेचा, विशाखा जी खवास, प्रदीप जी विजयवर्गीय एवं निर्मला जी पालीवाल का सम्मान आर्य समाज की अंतरंग सभा द्वारा मेवाडी पाग, गायत्री मंत्र का उपरणा धारण कराकर साहित्य भेंट कर किया गया ।
आर्य समाज के प्रधान श्रीमान संजय शांडिल्य ने सभी का स्वागत किया, आर्य समाज के सभी प्रकल्पो का परिचय डा. अमृतलाल तापडिया ने प्रस्तुत किया श्रीमान वेदमित्र जी द्वारा सभी का आभार... धन्यवाद व्यक्त किया गया ।
आर्य समाज का एक प्रकल्प दयानन्द कन्या विद्यालय है जो वर्ष 2001 से संचालित है और समाज के आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर परिवारो की कन्याओ को संस्कारित और विद्यावान बनाने का निशुल्क दानदाताओ के सहयोग से अध्ययन कराया जाता है ।
सम्मान समारोह में कृष्ण कुमार सोनी, रमेश जायसवाल, सत्यप्रकाश, चन्द्र कान्ता वैदिका, सरला गुप्ता, प्रमिला जायसवाल, उर्वशी जी, उगंता जी,दुर्गा जी, पुष्पा जी, भंवरलाल जी आर्य अम्बालाल जी आदि की सहभागिता रही ।
अंत मे पुरोहित इन्द्र प्रकाश वैदिक के सभी गणमान्य पार्षद जनों से सेवा व्रत का उत्कृष्ट निर्वहन की शुभकामनाओ और शांति पाठ जयघोष से आयोजन पूर्णता को प्राप्त हुआ ।
हम सभी अपना जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ आर्य समाज हिरण मगरी की यज्ञ शाला मे मनाये सभी से निवेदन किया गया ।
