मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सांसद श्री जुगल किशोर शर्मा ने साम्बा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में संख्या 20434 को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

जम्मू । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिववार 15 अगस्त को जम्मू मंडल, उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से साम्बा रेलवे स्टेशन पर 6 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव प

WAf𝕏TGin✉🖨
सांसद श्री जुगल किशोर शर्मा ने साम्बा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में संख्या 20434 को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

जम्मू । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिववार 15 अगस्त को जम्मू मंडल, उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से साम्बा रेलवे स्टेशन पर 6 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव पुनः बहाल किए गए।

ये ठहराव 15 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद लोकसभा जम्मू श्री जुगल किशोर शर्मा ने सायं 17.26 बजे ट्रेन संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सुबेदारगंज एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विधायक श्री सुरजीत सिंह सलाथिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू व अन्य अधिकारी, रेलवे कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि साम्बा स्टेशन पर ठहराव बहाल होने वाली 6 ट्रेनें इस प्रकार हैं।

ट्रेन संख्या 20434, 16787, 14803, 14804, 16317, 16031 तथा इसी क्रम में ट्रेन संख्या 19223/19224 का भी ठहराव माह अक्टूबर से साम्बा रेलवे स्टेशन पर किया गया हैं।

इस अवसर पर सांसद एवं विधायक ने कहा कि साम्बा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन 6 ट्रेनों के ठहराव बहाल होने से क्षेत्रवासियों के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है।

इससे तीर्थयात्रियों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू, श्री उचित सिंघल ने बताया कि साम्बा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए, जम्मू मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6 प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बहाल किया है।

जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार की मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है, कि ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी हेतु रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप अथवा 139 पर संपर्क करें।