मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

धनतेरस पर अलंकार ज्वेलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, टोकन लेकर करना पड़ा अपनी बारी का इंतजार

उदयपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर उदयपुर के प्रतिष्ठित अलंकार ज्वेलर्स में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह

WAf𝕏TGin✉🖨
धनतेरस पर अलंकार ज्वेलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, टोकन लेकर करना पड़ा अपनी बारी का इंतजार

उदयपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर उदयपुर के प्रतिष्ठित अलंकार ज्वेलर्स में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही शोरूम में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी।

ग्राहकों की भारी संख्या के चलते व्यवस्थाएं भी व्यस्त नजर आईं और कई ग्राहकों को खरीदारी के लिए टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।अलंकार ज्वेलर्स में धनतेरस के अवसर पर सोने, हीरे और पोल्की के आकर्षक आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोने के आभूषणों पर 6 से 11 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज और हीरे एवं पोल्की के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी गई।विशेष ऑफर्स और आकर्षक डिजाइनों के चलते शोरूम में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

परिवारों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों की खरीदारी की। ग्राहकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें टोकन लेकर अपनी बारी आने तक इंतजार करना पड़ा।

धनतेरस पर अलंकार ज्वेलर्स में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान आभूषणों की खरीदारी के प्रति लोगों के विश्वास और उत्साह को दर्शाया।