मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

फतेहपुर शेखावाटी में गोयनका संगम और भादों अमावस्या का पाँच दिवसीय महोत्सव

अवार्ड समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि और नगरीय विकास और आवासन राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा शामिल होंगे

WAf𝕏TGin✉🖨

नई दिल्ली। फतेहपुर शेखावाटी में गोयनका संगम और "भादों अमावस्या" के पाँच दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मुख्य अतिथि और नगरीय विकास और आवासन राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट कोलकत्ता के मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कुमार गोयनका ने बताया कि भारत और विदेशों के विभिन्न हिस्सों से बसे गोयनका समुदाय के क़रीब छ सौ लोग अपनी कुल देवी *दादी माँ* को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए राजस्थान के फतेहपुर (शेखावाटी ) में एकत्रित हुए है ।

इसमें गोयनका समुदाय के जाने माने प्रवासी उद्योगपति भी शामिल है। देश के विभिन्न महानगरों और विदेशों में पैदा हुई नई पीड़ी के युवाओं की इस उत्सव में सहभागिता विशेष उल्लेखनीय है जो कि गोयनका संगम के ऐतिहासिक आयोजन का एक खास आकर्षण है।

इस प्रकार यह उत्सव आध्यात्मिकता,परम्परा और प्राचीन विरासत का मिलाजुला भव्य उत्सव है।

भादों अमावस्या का गोयनका समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान है जोकि प्रतिवर्ष राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र में पांच दिन तक मनाया जाता है।

इस दौरान शेखावाटी अंचल से सैकड़ों साल पहले व्यापार और व्यवसाय आदि उद्देश्य के लिए अपना घर-बार छोड़ कर अन्यत्र चले गए गोयनका समुदाय के प्रवासी राजस्थानी अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए हर साल फतेहपुर शेखावाटी आते हैं।

इस दौरान वे अपनी कुल देवी की दर्शन कर अपने समुदाय की सुख,शांति और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करते हैं और अपने युवा बच्चों को अपनी प्राचीन सभ्यता संस्कृति और विरासत से रूबरू कराते है।