मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन अब कटरा तक जाएगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने की थी मांग

मुख्य बिंदु
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर इलाके के उन श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से सुखद खबर आई है, जो लंबे समय से कटरा की सीधी रेल कनेक्टिविटी की बाट देख रहे थे।
  • जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस के विस्तार को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • शर्मा के अनुसार लंबे समय से चल रही इस मांग को अब कटरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ है।
  • जम्मू रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेन जम्मू से होते हुए शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
  • इस विस्तार से गुजरात, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम भारत के हजारों श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
WAf𝕏TGin🖨
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन अब कटरा तक जाएगी

श्रीगंगानगर/जम्मू । पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर इलाके के उन श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से सुखद खबर आई है, जो लंबे समय से कटरा की सीधी रेल कनेक्टिविटी की बाट देख रहे थे।

जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस के विस्तार को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक मंजूरी प्रदान कर दी है।शर्मा के अनुसार लंबे समय से चल रही इस मांग को अब कटरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ है।जम्मू रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेन जम्मू से होते हुए शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

इस विस्तार से गुजरात, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम भारत के हजारों श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इन क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को जम्मू तवी स्टेशन पर उतरकर बस या अन्य साधनों से कटरा जाना पड़ता था।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को बीच में गाड़ी बदलने, सामान उतारने-चढ़ाने और अतिरिक्त खर्च की परेशानी नहीं होगी।

यात्रा अब अधिक सुगम, आरामदायक और समय की बचत वाली हो जाएगी।ट्रेन संख्या 19223/19224 की विस्तारित सेवा की प्रारंभिक तिथि निर्धारित होते ही यात्रियों को अलग से सूचित किया जाएगा।