मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का भव्य आगाज, 11 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

शिकारबाड़ी मैदान पर ट्रॉफी और जर्सी का हुआ अनावरण, अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार अयाज मेमन रहे मुख्य अतिथि

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का भव्य आगाज, 11 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

उदयपुर। शहर में क्रिकेट के रोमांच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का बुधवार शाम शिकारबाड़ी मैदान पर भव्य समारोह के साथ आगाज हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार अयाज मेमन लीग की ट्रॉफी और सभी टीमों की जर्सी का अनावरण किया।

वहीं विवेकभान सिंह, शक्तिसिंह राठौड़ और मनोज चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की।यूपीएल के प्रतीक परिहार ने बताया कि पहले दो सीजन की अपार सफलता और क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए इस बार प्रतियोगिता का तीसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है।

इस सीजन में कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के नाम मेवाड़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से प्रेरित होकर रखे गए हैं।

इनमें अरावली एवेंजर्स, गणगौर वॉरियर्स, फतेह फाल्कन्स, चेतक स्पार्टन्स, बागोर रॉयल्स, पिछोला पैंथर्स, मेवाड़ लीजेंड्स, प्रताप वॉरियर्स, हल्दीघाटी योद्धाज, पैलेस नाइट्स और लेक टाइटंस शामिल हैं।प्रतिदिन होंगे तीन मुकाबले, 25 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनलआयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

लीग में सभी 11 टीमों के बीच मुकाबले आयोजित होंगे। निर्धारित प्रारूप के अनुसार, पहले चरण में प्रत्येक टीम चार मैच खेलेगी।

इसके बाद शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि शेष 10 टीमें अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगी। इन मुकाबलों के आधार पर तीन अन्य टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।फ्रेंचाइजी संचालकों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मानसमारोह में सभी टीमों के फ्रेंचाइजी संचालकों, खिलाड़ियों और अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में पीएमसीएच, जीएमसीएच, मुर्डिया ग्रुप ऑफ कंपनीज, रॉकवुड, ई-पर्क्स डॉट इन, वैदेही रियल एस्टेट और एलएसआर सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।यूपीएल के सभी मुकाबलों का होगा सीधा प्रसारणक्रिकेट प्रेमी उदयपुर प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर यूपीएल के आधिकारिक चौनल के माध्यम से देख सकेंगे।

लीग के तीसरे सीजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 11 टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।