मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर की माहेश्वरी चौहान को मिलेगा ‘उत्कृष्टता के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार 2026’

पेरिस ओलंपिक 2024 और एशियाई खेल 2026 में प्रदर्शन के लिए मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल करेगा सम्मानित

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर की माहेश्वरी चौहान को मिलेगा ‘उत्कृष्टता के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार 2026’

उदयपुर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली उदयपुर की निशानेबाज माहेश्वरी चौहान को मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर की ओर से ‘उत्कृष्टता के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल समिति ने मेयो गर्ल्स एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से उनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया है। पुरस्कार वितरण समारोह 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल ओल्ड गर्ल्स सोसाइटी ने वर्ष 2023 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। यह सम्मान उन पूर्व छात्राओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के साथ समाज में भी सार्थक योगदान दिया हो। इसमें नेतृत्व, दृढ़ता, समर्पण और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को विशेष महत्व दिया जाता है।

माहेश्वरी चौहान को यह सम्मान भारतीय खेलों में उनके योगदान और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है। वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन और एशियाई खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि को स्कूल ने विशेष रूप से सराहा है। उनकी उपलब्धियों को वर्तमान छात्राओं और पूर्व छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया गया है।

मेयो गर्ल्स एलुमनी एसोसिएशन, स्कूल समिति और संस्थान की ओर से माहेश्वरी चौहान को पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।