नई दिल्ली। दिल्ली की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान रत्नाकर द्वारा नई दिल्ली में 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को दिल्ली हाट पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष प्लेस मैदान में दो दिवसीय वार्षिक दिवाली मंगल मिलन के भव्य आयोजन किया गया।
संस्था के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिवाली मंगल मिलन के इस कार्यक्रम में चाँदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल और स्थानीय विधायक सहित अन्य कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया ।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला यह मेला राजधानी क्षेत्र दिल्ली का सबसे बड़ा धूल और मेला रहित,अति सुंदर,आकर्षक और स्वच्छ दिवाली मंगल मिलन समारोह है जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।
संस्था के प्रधान सुमित गुप्ता ,पूर्व प्रधान शंकर जयपुरिया और मुख्य संयोजक राम अवतार शाह तथा पुष्पेंद्र गोयल ने बताया कि सुन्दर साज सज्जा और रंग बिरंगी रोशनी से सुसज्जित इस मेला में करीब 125 स्टाल लगाए गए । इसके अलावा राजस्थानी और राजधानी दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल्स आकर्षण का केन्द्र रहें।
संस्था के महामंत्री राकेश मोहन कसेरा और कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संस्था के संस्थापक सदस्यों ओ पी बागला और रमेश जैना के साथ ही पूर्व प्रधानों राम अवतार शाह, अशोक डालमिया एवं पुष्पेन्द्र सराफ पूर्व प्रधान रमेश कानोडिया, श्याम सुंदर गुप्ता,सुरेश पोद्दार के सी लाट,ललित पोद्दार, मुकेश गुप्ता और अमित गोयल तथा प्रवीण जालान पिंकी,बी आर गर्ग,रतन पोद्दार ,के बी हरलालका, अनिल गुप्ता ,संजीव गर्ग, सुशील बंसल, एम के गुप्ता,अरविन्द चौधरी, हरीश नारसरिया, बी आर गर्ग,रतन पोद्दार ,के बी हरलालका, अनिल गुप्ता ,संजीव गर्ग,सतीश कुमार जिंदल, गोपाल सिंघल, हरीश नारसरिया आदि का सक्रिय योगदान रहा ।
मेला में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महिलाओं,युवाओं और बच्चों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम हुए तथा बांके बिहारी जी, सालासर बालाजी तथा कलिंग अवतार देवताओं की सुंदर झाकियां भी सजाई गई । संस्था के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार भी विशेष आकर्षणों को शामिल किया गया।
