मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा से गूंजा रोटरी का संयुक्त आयोजन, दृष्टि और मीरा क्लब ने मनाया नवरात्रि उत्सव

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर छाबड़ा निवास में संयुक्त आयोजन कर उत्साह और श्रद्धा के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨

आयोजन में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की महिमा, नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति में इस पर्व की विशेषता पर चर्चा की गई।बैठक की वक्ता रोटेरियन रेखा भानावत ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके धार्मिक महत्व और जीवन में मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप में शक्ति, साहस, ज्ञान, धैर्य और सकारात्मकता का संदेश समाहित है। नवरात्रि का पर्व आत्मिक ऊर्जा जागृत करने, सद्गुणों को अपनाने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा देता है।