मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आनंद मार्ग का द्वितीय फेज डिट स्तरीय त्रिदिवसीय सेमिनार 14 -16 अगस्त को

उदयपुर आनंद मार्ग प्रचारक संघ, उदयपुर डायोसिस यूनिट के टेकरी-मादरी रोड स्थित जागृति परिसर में दिनांक 14 से 16 अगस्त 2026 तक द्वितीय चरण के त्रिदिवसीय सामाजिक-आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन होगा. सेमिनार का शुभारम्भ शुक्रवार

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर आनंद मार्ग प्रचारक संघ, उदयपुर डायोसिस यूनिट के टेकरी-मादरी रोड स्थित जागृति परिसर में दिनांक 14 से 16 अगस्त 2026 तक द्वितीय चरण के त्रिदिवसीय सामाजिक-आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन होगा. सेमिनार का शुभारम्भ शुक्रवार को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी द्वारा प्रतिपादित अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र 'बाबा नाम केवलम' के अखंड कीर्तन द्वारा होग।

शनिवार तथा रविवार को सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. एस. के. वर्मा द्वारा 'रूप और रूपातीत', 'भक्ति रूपसेतु' तथा 'प्रउत' विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी.सेमिनार में डायोसिस तथा रीजनल सेक्रेटरी आचार्य वज्रप्राणानंद अवधूत के निर्देशन में नगर कीर्तन, आसन, कौशिकी, तांडव, प्रभात संगीत, आवर्त कीर्तन, मिलित ईश्वर प्रणिधान, वर्णाध्यान,और स्वाध्याय पाठ होगा. इस अवसर पर नए-पुराने साधकों को राजाधिराज योगसाधना का अभ्यास कराया जाएगा