मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

महाराष्ट्र व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का चयन एवं अभ्यास शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न

पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से ३० से ३५ खिलाड़ियों ने लिया भाग

मुख्य बिंदु
  • मुंबई : दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (DWCA), दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) से संबद्ध संस्था की ओर से महाराष्ट्र व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का चयन एवं अभ्यास शिविर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सावित्रीबाई फुले बॉटनिकल गार्डन, हिल पार्क, जोगेश्वरी (पश्चिम), मुंबई में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
  • इस चयन एवं अभ्यास शिविर में पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से ३० से ३५ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • शिविर का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए महाराष्ट्र टीम हेतु योग्य खिलाड़ियों का चयन करना था।
  • शिविर का उद्घाटन दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शाहिद अन्सारी एवं उपाध्यक्ष श्री रामकृष्णा शिंदे के हस्ते किया गया।
  • इस अवसर पर तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अब्दुल शेख प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨

मुंबई : दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (DWCA), दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) से संबद्ध संस्था की ओर से महाराष्ट्र व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का चयन एवं अभ्यास शिविर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सावित्रीबाई फुले बॉटनिकल गार्डन, हिल पार्क, जोगेश्वरी (पश्चिम), मुंबई में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस चयन एवं अभ्यास शिविर में पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से ३० से ३५ खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए महाराष्ट्र टीम हेतु योग्य खिलाड़ियों का चयन करना था।

शिविर का उद्घाटन दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शाहिद अन्सारी एवं उपाध्यक्ष श्री रामकृष्णा शिंदे के हस्ते किया गया। इस अवसर पर तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अब्दुल शेख प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल का निरीक्षण किया गया। इसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी तथा व्हीलचेयर चलाने के कौशल का आकलन किया गया। व्हीलचेयर पर क्रिकेट खेलते समय आवश्यक गति, नियंत्रण, फुर्ती और मैदान पर खेलने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री रमेश सरतापे (भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान) ने नए खिलाड़ियों को व्हीलचेयर क्रिकेट के नियमों एवं शर्तों की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने की तकनीक, खेल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा मैदान पर व्हीलचेयर का सही उपयोग करने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

श्री रमेश सरतापे के मार्गदर्शन से नए खिलाड़ियों में व्हीलचेयर क्रिकेट खेलने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। खिलाड़ियों ने भी इस मार्गदर्शन में रुचि दिखाई और क्रिकेट सीखकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा व्यक्त की।

इस शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन कर महाराष्ट्र टीम के लिए योग्य खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। संस्था का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, उन्हें उचित अवसर प्रदान करना और राज्य में व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

यह शिविर राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस ट्रायल को सफल करने के लिए डॉ.भगवान तलवारे (अध्यक्ष व्हीलचेअर क्रिकेट विभाग, DCCBI, तमन्ना चॅरिटेबल ट्रस्ट और डॉ. सरीन केअर फौंडेशन सहयोग किया.