मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक-विधानसभाध्यक्ष देवनानी

WAf𝕏TGin🖨

जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

स्पीकर देवनानी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के उन दिव्य आदर्शों के प्रतीक हैं जिनमें ज्ञान, कर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा, नीति और लोककल्याण का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन मानव को प्रत्येक परिस्थिति में सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है।

देवनानी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी  प्रासंगिक है। व्यक्ति को फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए निरंतर कर्मरत रहना चाहिए।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जीवन में सदाचार, कर्तव्यपरायणता और लोकमंगल के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। देवनानी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर समाज में प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने कामना की है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लेकर आए।