मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय का बड़ा बयान: "जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने वाले विपक्षी एक्सपोज, मोदी-शाह के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित"

नई दिल्ली, बिहार के युवा बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और विपक्ष द्वारा किए जा रहे धरने पर जोरदार हमला बोला है।श्री पाण्डेय ने कहा कि "जैसे-जैसे विपक्ष के नेता अरेस्ट हो रहे हैं, वैसे-वैसे इन

WAf𝕏TGin✉🖨
बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय का बड़ा बयान: "जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने वाले विपक्षी एक्सपोज, मोदी-शाह के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित"

नई दिल्ली, बिहार के युवा बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और विपक्ष द्वारा किए जा रहे धरने पर जोरदार हमला बोला है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि "जैसे-जैसे विपक्ष के नेता अरेस्ट हो रहे हैं, वैसे-वैसे इनका असली चेहरा देश के सामने आ रहा है। ये लोकतंत्र बचाने नहीं, देश को बंधक बनाने आए थे।"

ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली पुलिस ने आज सुबह ही CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया।

इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, और हजारों कार्यकर्ताओं को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

कुछ दिन पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन, सांसद जॉन ब्रिटास, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी के समर्थक भी इसी तरह की अराजकता में हिरासत में लिए गए थे।

रूपेश पाण्डेय ने कटाक्ष करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के रहते देश में कोई अराजकता नहीं फैला सकता। 2014 के बाद देश ने विकास की उड़ान भरी है, ये राहुल गांधी जी को पच नहीं रहा। राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करना चाहते हैं, जैसा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने भी कहा।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी जी कहते हैं वोट चोरी हो रही है, लेकिन सच ये है कि जनता ने उन्हें बार-बार नकार दिया है। हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना बंद करो। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा जी ने बिल्कुल सही कहा है - ये आंदोलन फ्लॉप शो साबित हुआ है। लोकतंत्र ने भीड़तंत्र पर जीत हासिल की है।"

"अभिजीत दीपके जैसे लोग छात्रों को भड़का रहे हैं। Gen-Z को वोटर लिस्ट से नाम कटने का झूठा डर दिखाया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग SIR जैसी पारदर्शी प्रक्रिया चला रहा है।"

अंत में रूपेश पाण्डेय ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत शांत है और आगे बढ़ रहा है। जंतर-मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं है। अराजकतावादी फेल हो गए हैं और देश की जनता सब देख रही है।"