मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

जेके टायर ने दूसरी तिमाही में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक राजस्व

उदयपुर: भारत की अग्रणी टायर निर्माताओं में से एक, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई वित्तीय वर्ष 2027

WAf𝕏TGin✉🖨
जेके टायर ने दूसरी तिमाही में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक राजस्व

उदयपुर : भारत की अग्रणी टायर निर्माताओं में से एक, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड (unaudited) स्टैंडअलोन और समेकित (consolidated) वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी ने अपना अब तक का सबसे अधिक समेकित राजस्व अर्जित किया है।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा: " वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में जेके टायर का मजबूत प्रदर्शन भारत में सबसे अधिक लाभदायक टायर कंपनियों में से एक बनने के हमारे उत्साह की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति को प्रदर्शित करता है, उक्त अवधि में कंपनी में 4,850 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक समेकित राजस्व प्राप्त किया है, जो सालाना (Y-o-Y) आधार पर 20 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शता है। यह प्रदर्शन सभी बाजारों और उत्पाद खंडों (product segments) में व्यापक स्तर पर रहा।

जीएसटी 2.0 (GST 2.0) के बाद भारत के व्यवसाय ने महत्वपूर्ण विकास गति पकड़ी है, जिसने ओई (OE) बाजार में 65 प्रतिशत की वृद्धि का सहयोग दिया है, कंपनी ने सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसे सभी बाजारों और खंडों में अनुशासित निष्पादन के माध्यम से हासिल किया गया है।"

दूसरी तिमाही के लिए समेकित एबिटडा (Consolidated EBITDA) 343 करोड़ रुपये रहा, जो लगातार उच्च इनपुट लागत और आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) की बाधाओं के बावजूद तिमाही-दर-तिमाही (sequentially) 28 प्रतिशत अधिक है, जिसमें कंटेनर माल ढुलाई (freight) दरें शामिल हैं जो ऐतिहासिक स्तरों से काफी ऊपर हैं। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक (geopolitical) तनाव के कारण, परिचालन का माहौल (operating environment) चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

जेके टोरनेल (मेक्सिकन सहायक कंपनी) के प्रदर्शन ने इस तिमाही में वापसी की और 479 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो जेके टायर की अंतर्राष्ट्रीय विकास यात्रा में इसके रणनीतिक महत्व को मजबूत करता है।

डॉ. सिंघानिया ने आगे कहा: "आगे देखते हुए, हम सभी खंडों में दिखाई दे रहे स्वस्थ ग्राहक आकर्षण (traction) के समर्थन से मांग पर आशावादी बने हुए हैं और हम अपनी तकनीकी रूप से उन्नत विनिर्माण सुविधाओं, बेड़े (fleets) के लिए पैन इंडिया सेवा नेटवर्क, व्यापक अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति और मजबूत ग्राहक साझेदारियों का लाभ उठाकर निरंतर और लाभदायक विकास देने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।"

जेके टायर एक पर्यावरण-अनुकूल (green) कंपनी है और अपनी मजबूत आरएंडडी (R&D) क्षमताओं और एक अभिनव उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ, यह उभरते गतिशीलता बदलाव (mobility shift) का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से तैनात है।