उदयपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Consumer Protection Organization और M.G.G.S. Kanwarpada School, Udaipur के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर को निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक M.G.G.S. Kanwarpada School परिसर में होगा।
कैंप में विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोगों को निःशुल्क परामर्श और जांच सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना है।
कैंप में डॉ. जिनी गुप्ता, गायनेकोलॉजिस्ट एवं इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट तथा काउंसलर; डॉ. मोहसिना तिनवाला, डेंटल सर्जन; डॉ. नरपत सिंह, आई चेकअप विशेषज्ञ; और डॉ. जितेंद्र मेवालाल, फिजियोथेरेपी एवं पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट सेवाएं देंगे।
इसके अलावा डॉ. अल्पना बोहरा एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट, डॉ. संतोष आयुर्वेदिक फिजिशियन तथा भारत धाकड़ हेल्थ अवेयरनेस एवं सोशल हेल्थ काउंसलिंग से संबंधित सेवाएं प्रदान करेंगे।
इन स्वास्थ्य जांचों की सुविधा
कैंप में BMI चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग संबंधी काउंसलिंग, फिजियोथेरेपी काउंसलिंग और आयुर्वेदिक काउंसलिंग जैसी निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों ने आमजन से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देने की अपील की है।
कैंप के आयोजन में डॉ. जितेंद्र मेवालाल, डॉ. राजश्री गांधी वर्मा और प्रवीण नाहर की प्रमुख भूमिका रहेगी। संपर्क के लिए क्रमशः 9783808472, 9414167346 और 9214517309 नंबर दिए गए हैं।
