मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक अशोका ग्रीन में आयोजित, 7 सितंबर को होंगे चुनाव

कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के आय-व्यय का प्रस्तुत किया विस्तृत हिसाब, संगठन को मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक अशोका ग्रीन में आयोजित, 7 सितंबर को होंगे चुनाव

उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज अशोका ग्रीन में समिति के अध्यक्ष कमल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के मंत्री नरेश बंदवाल एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चित्तौड़ा ने कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत हिसाब सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में समिति के आगामी चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति की पूर्व घोषणा के अनुसार 7 सितंबर को चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर सदस्यों ने आवश्यक सुझाव एवं विचार साझा किए।

बैठक में सदस्यों ने समिति को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं सक्रिय बनाने तथा कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

अध्यक्ष कमल गुर्जर ने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति की मजबूती सभी सदस्यों की एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से ही संभव है।

बैठक के दौरान सदस्यों ने समिति की आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।