मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक पद के लिए आवेदन आमंत्रित

जैसलमेर। विशिष्ट शासन सचिव, वादकरण, विधि एवं विधिक कार्य विभाग (राजकीय वादकरण), जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में राज्य पक्ष की ओर से

WAf𝕏TGin🖨

           जैसलमेर । विशिष्ट शासन सचिव, वादकरण, विधि एवं विधिक कार्य विभाग (राजकीय वादकरण), जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में राज्य पक्ष की ओर से अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2, पोकरण, जिला जैसलमेर में पैरवी के लिए अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य अभिभाषकों का पैनल तैयार किया जाना है।

       इस संबंध में निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभिभाषकों से निर्धारित प्रारूप में 3 सितम्बर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

07 वर्ष का वकालात अनुभव अनिवार्य

      राजस्थान लॉ एण्ड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट मैन्युअल, 1999 के नियम 15(3) एवं संबंधित विशेष अधिनियमों के तहत निर्धारित अर्हता रखने वाले आवेदक के पास कम से कम 07 वर्ष का वकालात करने का अनुभव होना आवश्यक है।

आवेदन के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य

     आवेदकों को राजस्थान लॉ एण्ड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट मैन्युअल, 1999 की धारा 16 के तहत आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र तथा शैक्षिक/प्रशैक्षिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की सत्यापित दो-दो प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

इच्छुक एवं पात्र अभिभाषक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।