मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू मतदान के लिए कार्मिकों को किया दक्ष

मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित

मुख्य बिंदु
  • पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
  • इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
  • निर्वाचन प्रक्रिया में नियोजित कार्मिकों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ।
  • बड़गांव, गिर्वा, कुराबड़, बारापाल के लिए 14 व 15 अक्टूबर को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल उदयपुर में, भीण्डर, कानोड के लिए पंचायत समिति सभागार भीण्डर में, गोगुन्दा, सायरा के लिए पंचायत समिति सभागार गोगुन्दा में, झाडोल, फलासिया के लिए जनार्दन राय नागर विद्यापीठ और पंचायत समिति हॉल झाडोल में, खेरवाडा एवं नयागांव के लिए पंचायत समिति सभागार खेरवाडा में, कोटडा के लिए पंचायत समिति सभागार कोटडा में, मावली, घासा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में प्रशिक्षण शिविर हुए।
  • इसी प्रकार ऋषभदेव के लिए पंचायत समिति सभागार ऋषभदेव में तथा वल्लभनगर के लिए एम.
WAf𝕏TGin✉🖨
निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू मतदान के लिए कार्मिकों को किया दक्ष

उदयपुर । पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया में नियोजित कार्मिकों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ।

बड़गांव, गिर्वा, कुराबड़, बारापाल के लिए 14 व 15 अक्टूबर को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल उदयपुर में, भीण्डर, कानोड के लिए पंचायत समिति सभागार भीण्डर में, गोगुन्दा, सायरा के लिए पंचायत समिति सभागार गोगुन्दा में, झाडोल, फलासिया के लिए जनार्दन राय नागर विद्यापीठ और पंचायत समिति हॉल झाडोल में, खेरवाडा एवं नयागांव के लिए पंचायत समिति सभागार खेरवाडा में, कोटडा के लिए पंचायत समिति सभागार कोटडा में, मावली, घासा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में प्रशिक्षण शिविर हुए।

इसी प्रकार ऋषभदेव के लिए पंचायत समिति सभागार ऋषभदेव में तथा वल्लभनगर के लिए एम.जी.जी.एच. हॉल, सीबीईओ कार्यालय वल्लभनगर में प्रशिक्षण शिविर हुआ।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ-साथ ईवीएम का हैंड्स-ऑन व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

डॉ चौबीसा ने बताया कि झाडोल और फलासिया के लिए प्रशिक्षण शुक्रवार को जारी रहेगा। शेष सभी ब्लॉक का प्रशिक्षण गुरूवार को संपन्न हुआ।मतदान प्रक्रिया की समझाई बारीकीप्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारी प्रथम की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।

मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान, मतदाता सूची का सत्यापन, मतदान प्रक्रिया के निर्धारित प्रावधानों की पालना तथा मतदान दल के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय सहित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

साथ ही मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों और उनके समाधान के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, मतदाताओं की सुविधा, निर्वाचन सामग्री के समुचित उपयोग तथा मतदान संबंधी अभिलेखों के संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित करने की आवश्यकता बताई गई।