मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गीतांजलि में दर्द के इलाज के लिए RFA सुविधा शुरू

उदयपुर। लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) की सुविधा शुरू की गई है।

WAf𝕏TGin🖨
गीतांजलि में  दर्द के इलाज के लिए RFA सुविधा शुरू
1 / 2

उदयपुर। लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) की सुविधा शुरू की गई है। एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन विभाग में इस सुविधा का शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को हुआ।

समारोह का उद्घाटन गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभागीय फैकल्टी मौजूद रहे।

विभागाध्यक्ष डॉ. अलका छाबड़ा ने बताया कि RFA ऐसे मरीजों के लिए उपचार का एक विकल्प है, जिन्हें दवाइयों और सामान्य उपचार से पर्याप्त राहत नहीं मिलती। उचित रूप से चयनित मरीजों में इसका उपयोग घुटने व जोड़ों के पुराने दर्द, रीढ़ संबंधी दर्द और कैंसर से जुड़े दर्द में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य दर्द कम करने के साथ मरीज की रोजमर्रा की गतिविधियों और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

इस अवसर पर डॉ. चारु शर्मा ने RFA पर प्रस्तुति देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, उपयोग, प्रक्रिया और किन मरीजों में यह उपचार किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि पुराने दर्द से परेशान मरीजों के लिए सही जांच और उचित उपचार के माध्यम से दर्द में राहत और बेहतर जीवन की दिशा में मदद मिल सकती है।