मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

सूरजपोल दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की धर्मसभा, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध

WAf𝕏TGin🖨
हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

उदयपुर, 9 अगस्त। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत रविवार को खरतरगच्छ की विदुषी साध्वी रत्ना एवं प्रवचन प्रभाविका प.पू. डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. ने धर्मसभा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की क्षमता है।

जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं की उन्नति नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, अपनत्व और सद्भाव का भाव जागृत करना होना चाहिए।साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने अपने 25वें भव में ऐसा उत्कृष्ट भाव प्रकट किया कि संसार की प्रत्येक आत्मा परमात्म पद प्राप्त करे।

इसी करुणा और सर्वजीव हित की भावना ने उन्हें तीर्थंकर पद तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि “सवि जीव करूं शासन रति” की भावना को जीवन में उतारते हुए हमें हर जीव को अपना मानना चाहिए।उन्होंने परिवार के प्रति जिम्मेदारी पर कहा कि परिवार के सदस्यों की उन्नति में ही अपनी खुशी देखनी चाहिए।

किसी अपने की प्रगति से ईर्ष्या करना अथवा उसे आगे बढ़ने से रोकना ‘केकड़ा प्रवृत्ति’ है, जिसे त्यागना आवश्यक है।साध्वीश्री ने ‘समय बैंक’ की जानकारी देते हुए समय के सदुपयोग और समाज-धर्म के लिए समय देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कठिन समय में इंसान को अपने पहने हुए कपड़े भी काटने लगते हैं, इसलिए जीवन में एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील और सहयोगी रहना चाहिए।इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल की ओर से बाड़मेर से पधारे श्रेष्ठिवर्य श्रावक अमृतलाल का बहुमान किया गया।प्रवचन के बाद खरतरगच्छ महिला परिषद की ओर से बिग बाजार का आयोजन किया गया।

इसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

धार्मिक प्रश्नोत्तरी के दौरान कूपन के माध्यम से प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।आयोजन में महिला परिषद की सुशीला भंसाली, माया सिरोया, वंदना गन्ना, ऋतु पारिख, हेमलता नाहर, सुषमा नाहर, मंजू पितलिया, कविता खिमावत तथा युवा परिषद से गौरव कोठारी, मनीष दोशी, मनोहर बापना और हेमंत लोढ़ा उपस्थित रहे।

आगामी रविवार को इसी क्रम में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाएगा।