मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

रामलीला कमेटी के मंच पर आर्यन बाबू के भजनों ने बांधा समां, संजय भूषण कुशवाहा सम्मानित

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी, गोल्ड वर्डघाट, गोरखपुर द्वारा आयोजित रामलीला एवं भजन संध्या में भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WAf𝕏TGin✉🖨
रामलीला कमेटी के मंच पर आर्यन बाबू के भजनों ने बांधा समां, संजय भूषण कुशवाहा सम्मानित

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी, गोल्ड वर्डघाट, गोरखपुर द्वारा आयोजित रामलीला एवं भजन संध्या में भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके “जय श्री राम” के भजनों पर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के आयोजक गणेश वर्मा, हरिद्वार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, दिनेश सर्राफ, अनुराग मझावर एवं संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए संजय भूषण कुशवाहा (पटियाला) को रामलीला कमेटी की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

सम्मान के अवसर पर संजय भूषण कुशवाहा ने कहा कि “रामलीला केवल नाटक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला है। राम के आदर्शों को जीवित रखने के लिए रामलीला कमेटी का कार्य सराहनीय है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।