मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित हुए हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा

उदयपुर। सीआईडी जोन की एयरपोर्ट यूनिट पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा को सीआईडी विभाग में आसूचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य

WAf𝕏TGin🖨
पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित हुए हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा

उदयपुर। सीआईडी जोन की एयरपोर्ट यूनिट पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा को सीआईडी विभाग में आसूचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यह पदक मंगलवार, 18 अगस्त को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रफुल्ल कुमार ने विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किया।