मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विज्ञान समिति की वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा धार्मिक यात्रा

उदयपुर | विज्ञान समिति के अंतर्गत संचालित वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की सितंबर माह की मासिक बैठक के अवसर पर सोमवार को नाकोड़ा भैरव के नवनिर्मित

WAf𝕏TGin🖨
विज्ञान समिति की वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा धार्मिक यात्रा

उदयपुर | विज्ञान समिति के अंतर्गत संचालित वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की सितंबर माह की मासिक बैठक के अवसर पर सोमवार को नाकोड़ा भैरव के नवनिर्मित मंदिर (पडासली) एवं वैष्णो देवी मंदिर की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ महिला समिति की संचालिका डॉ. पुष्पा कोठारी एवं अध्यक्ष कंचन सोनी के नेतृत्व में लगभग 43 महिलाओं ने इस यात्रा में भाग लिया।

यात्रा के दौरान कंचन सोनी जी द्वारा धार्मिक प्रश्न-मंच एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डॉ. मीना बया एवं डॉ. इंदिरा जैन विजेता रहीं।

एक अन्य गेम चंद्रा बोहरा ने संचालित किया, जिसमें रेणु भंडारी एवं चंद्रकांता विजेता रहीं। चंद्रकांता मेहता द्वारा निर्मित धार्मिक हाउज़ी में जैन धर्म से संबंधित विषयों पर हाउज़ी खिलाई गई, जिसका सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

मंदिर में धर्म-जागरण के दौरान सभी महिलाओं ने धार्मिक भजनों एवं गीतिकाओं के माध्यम से प्रभु-भक्ति एवं आराधना का आनंद उठाया। लौटते समय मां वैष्णो देवी के मंदिर में गुफा दर्शन किया गया और इसके बाद उदयपुर के लिए प्रस्थान किया गया।

इस सफल एवं आनंदमयी यात्रा के लिए सभी सदस्यों ने संयोजिका, अध्यक्ष, सचिव और कोर कमेटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।