उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ओर से आज 22 सितंबर को वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। यह विजिट दोपहर 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक शोभागपुरा स्थित पॉलीकोब हाउस में आयोजित होगी। विजिट का उद्देश्य सदस्यों को अलग-अलग व्यवसायों और कार्यस्थलों को करीब से समझने के साथ आपसी जुड़ाव, सहयोग और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बिजनेस नेटवर्किंग केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के व्यवसाय को समझना और मिलकर आगे बढ़ना इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच मजबूत और सार्थक व्यावसायिक संबंध विकसित होते हैं।
बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नियमित गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से सदस्यों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे उद्यमियों से मिलने, उनके कार्य को समझने और नए व्यावसायिक संबंध बनाने का अवसर मिलता है।
बीसीआई टूरिज्म की कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान सदस्यों को कार्यस्थल के साथ-साथ वहां संचालित व्यवसाय की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सदस्यों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं तैयार करती हैं।
बीसीआई टूरिज्म के महासचिव गौरव भंडारी ने बताया कि आयोजन में सदस्यों के बीच परिचय और संवाद के साथ व्यापारिक अनुभव साझा किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहयोग के माध्यम से सभी सदस्यों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर तैयार करना है।
वर्कप्लेस की मेजबान विनिता मोदी ने बताया कि इस विजिट के माध्यम से बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों का स्वागत करने और अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यवसायियों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और नए विचारों को साझा करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
