मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्री सेवाओं की दिशा में रेलवे का महत्वपूर्ण कदम

कानोता, बसवा, रेनवाल, श्रीमाधोपुर, गोविंदगढ़ मलिकपुर और झुन्झुनू स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों का उन्नयन एवं विस्तार का कार्य किया गया

WAf𝕏TGin🖨
यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्री सेवाओं की दिशा में रेलवे का महत्वपूर्ण कदम

जयपुर । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं जिससे उनकी यात्रा सुगम एवं बेहतर हो सके।

रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए स्टेशनों के प्लेटफार्म का उन्नयन कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं इनका उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, संरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

इसी क्रम में जयपुर मंडल पर कानोता, बसवा, रेनवाल, श्रीमाधोपुर, गोविंदगढ़ मलिकपुर और झुन्झुनू स्टेशनों के 9 प्लेटफार्मों का विस्तार और ऊँचाई बढ़ाने का कार्य किया गया है।

कानोता और गोविंदगढ़ स्टेशनों के प्लेटफार्म नं 2 को मध्यम लेवल से हाई लेवल किया गया है। इसके साथ ही बसवा, रेनवाल स्टेशनों के प्लेटफार्म नं. 1 और श्रीमाधोपुर एवं झुन्झुनू स्टेशनों के प्लेटफाम नं. 1 व 2 की लम्बाई बढ़ाई गई है।

इन कार्यों के होने से इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म की उपयोगिता, यात्री आवागमन एवं ट्रेन में सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा में सुधार होगा।

रेलवे द्वारा स्टेशन सुविधाओं के निरंतर उन्नयन की दिशा में किए जा रहे ये कार्य यात्री-केंद्रित रेल सेवाओं को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही रेलवे की परिचालन दक्षता को भी सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्व होंगे।